ईशान किशन  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

IND vs NZ: तीसरे टी-20 से भी बाहर हुए ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी और कुमार कुशाग्र को लेकर आया बड़ा अपडेट

IND vs NZ 3rd T20I: विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच से भी बाहर हो गए हैं। जानें BCCI ने उनकी फिटनेस और कुमार कुशाग्र-वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या कहा।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • तीसरे टी-20 मैच से भी बाहर हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन

  • ईशान किशन को लेकर बीसीसीआई ने दिया बड़ा अपडेट

  • कल खेला जाना है भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20 मैच

Ishan Kishan Injury Update: भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर एक बड़ा झटका लगा है। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज यानी सोमवार 26 अक्टूबर, 2026 को आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की है। ईशान को सीरीज के पहले मैच के दौरान पैर में खिंचाव आ गया था, जिससे वह अब तक पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं।

BCCI ने ईशान किशन की फिटनेस पर दिया अपडेट

दरअसल, BCCI ने सोमवार को बयान जारी कर बताया कि ईशान किशन अपनी चोट से अच्छी तरह उबर रहे हैं। हालांकि, वह अभी मैच खेलने के लिए 100 प्रतिशत फिट नहीं हो सके हैं। बोर्ड ने कहा कि ईशान किशन रिकवरी के सही रास्ते पर हैं, लेकिन वह 27 अक्टूबर, 2026 को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।" फिलहाल BCCI की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर लगातार नजर रख रही है।

कुमार कुशाग्र और वैभव को फिर मिलेगा मौका?

BCCI के अनुसार, ईशान किशन के बाहर होने के बाद दूसरे टी-20 की तरह इस मैच में भी युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया जाएगा। विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र तीसरे मैच में भी टीम के साथ बने रहेंगे और प्लेइंग इलेवन में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। वहीं, ईशान की जगह स्क्वाड में शामिल किए गए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी तीसरे टी-20 में एक बार फिर एक्शन में देखने का मौका मिल सकता है।

क्यों बदला था ईशान किशन का बैटिंग ऑर्डर?

क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी-20 मैच में ईशान किशन अमूमन ओपनिंग करने के बजाय 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे, जहां वह केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी वजह साफ करते हुए कहा था कि ईशान की ग्रोइन (मांसपेशियों) में खिंचाव था, जिसके कारण हमें उनके बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करना पड़ा था। इसी चोट की वजह से वह दूसरे मैच से भी बाहर रहे थे।

सीरीज पर कब्जा करने उतरेगा भारत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की इस टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का तीसरा मुकाबला कल यानी मंगलवार 27 अक्टूबर को को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है।

अगर टीम इंडिया मंगलवार को वेलिंगटन में जीत दर्ज कर लेती है, तो वह सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार तीसरी जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टकराईं, 2 लोग घायल, सुल्तानपुर में होनी है पेशी

जामिया में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव, संविधान मंजूर होने के 15 दिन में मतदान, हड़ताल फिर भी जारी

Weather Today: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, 3 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद; 7 राज्यों में अलर्ट जारी

महाराजा हरि सिंह स्वतंत्र रहना चाहते थे, फिर क्यों किया भारत के साथ विलय? जानिए कश्मीर की पूरी कहानी

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में 8 साल बाद फैसला आज, अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला