Highlights:
ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I मैच से बाहर हो गए हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I के दौरान उन्हें जांघ में चोट लगी थी।
ईशान किशन की जगह अब वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है।
Ishan Kishan Injury Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20I सीरीज जारी है। इस सीरीज के दौरान भारतीय पुरुष टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I से ईशान किशन बाहर हो गए हैं।
ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले T20I मैच के दौरान दाहिने एडक्टर (जांघ के पास की मांसपेशी) में हल्की चोट लग गई थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।
ईशान किशन के टी20 से बाहर होने के कारण अब वैभव सूर्यवंशी के टीम में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। संभव है कि अब वैभव सूर्यवंशी को टीम में मौका मिल सकता है। अगर वैभव सूर्यवंशी को टीम में मौका मिलता है तो टीम इंडिया के प्लेइंग 11 ऑर्डर में भी बदलाव देखने को मिलेगा।
ईशान किशन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरते है। हालांकि, अगर वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल किया जाता है तो वे ओपनिंग करने उतर सकते है। ऐसा होता है तो संजू सैमसन को ओपनिंग छोड़कर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना पड़ सकता है।
पहले T20 में, भले ही उस मैच में ईशान कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। ईशान ने 3 गेंदों पर सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन उनकी स्वाभाविक बल्लेबाजी क्षमता की टीम इंडिया को इस पूरी सीरीज के दौरान निश्चित रूप से जरूरत पड़ेगी।
टीम को उम्मीद होगी कि वे 27 अक्टूबर को होने वाले तीसरे T20 मैच तक ठीक हो जाएं। 28 वर्षीय यह विकेटकीपर-बल्लेबाज मिडिल ऑर्डर के सबसे सक्षम और भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक है, जो टीम की बल्लेबाजी लाइनअप को बहुत जरूरी मजबूती देता है।
इसके अलावा, ईशान के पास यह खूबी है कि वे मैच की स्थिति के हिसाब से किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। उन्होंने 67 मैचों की 67 पारियों में 1,955 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं। उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन रहा है
भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 4 विकेट से हराया था। हेगले ओवल के मैदान पर न्यूजीलैंड ने भारत को 226 रनों के लक्ष्य दिया था, जिसे भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 19.4 ओवर में हासिल किया था।
टीम इंडिया ने पहले मैच में जीत हासिल की थी और पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच 24 अक्टूबर यानी शनिवार को खेला जाना है।