IND W vs ZIM W 1st ODI: महिला वनडे सीरीज में आज भारत का सामना जिम्बाब्वे से होगा, जानें कब और कहां देखें मैच?

IND W vs ZIM W 1st ODI: टी20 में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय महिला टीम आज से जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत करेगी। यह वनडे मैच दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा।
IND vs ZIM 1st Womens ODI
भारत बनाम जिम्बाब्वे सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज से शुरू होगी वनडे सीरीज।

  • दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मुकाबला दोपहर 2 बजे से शूरू होगा।

  • वनडे सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा में खेला जाएगा।

India vs Zimbabwe Women ODI Match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच आज, शुक्रवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा के बीसीए क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा। वहीं इस मैच का टॉस दोपहर 1:30 बजे किया जाएगा। यह सीरीज स्मृति मंधाना के लिए बेहद खास है, क्योंकि पूर्णकालिक वनडे कप्तान के रूप में यह उनकी पहली सीरीज है।

भारतीय महिला टीम का मनोबल हाई

टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके तीनों मैच जीतने वाली भारतीय महिला टीम का मनोबल काफी हाई है। स्मृति मंधाना के पूर्णकालिक कप्तान बनने के बाद भारत ने अच्छी शुरुआत करते हुए जिम्बाब्वे को टी-20 सीरीज में 3-0 से हराया था।

पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर की फॉर्म में वापसी वनडे सीरीज से पहले भारत के लिए सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू है। टीम इंडिया इस सीरीज में भी क्लीन स्वीप के उद्देश्य से मैदान में आगे बढ़ेगी।

IND vs ZIM 1st Womens ODI
ICC विमेंस अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी, जानें टीम इंडिया का पहला मुकाबला कब होगा

मंधाना की वनडे कप्तान के रूप में पहली सीरीज

यह स्मृति मंधाना की पूर्णकालिक वनडे कप्तान के रूप में पहली सीरीज होगी। उन्होंने अन्य बल्लेबाजों को मौका देने के उद्देश्य से अंतिम टी20 मैच में बल्लेबाजी नहीं की थी। जहां तक जिम्बाब्वे की बात है तो तीनों टी20 मैच में हार के बावजूद उनके लिए कुछ सकारात्मक पहलू रहे। इनमें उनका शानदार फील्डिंग और किसी भी मैच में ऑलआउट नहीं होना प्रमुख हैं।

टक्कर देने को तैयार जिम्बाब्वे की टीम

भले ही जिम्बाब्वे को टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उनके खेल में कुछ सकारात्मक पहलू जरूर दिखे। पूरी टी-20 सीरीज में जिम्बाब्वे की टीम किसी भी मैच में ऑलआउट नहीं हुई और उनका क्षेत्ररक्षण भी बेहद शानदार रहा।

बल्लेबाजी में शीर्ष क्रम में केलिस नधलोवु और शार्ने मेयर्स (जिन्होंने आखिरी टी20 में 60 और पहले मैच में 43 रन बनाए थे वो फॉर्म में हैं। वहीं गेंदबाजी में टीम को बिलव्ड बीजा और न्याशा ग्वांजुरा से टी20 जैसे ही प्रभावशाली प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

IND vs ZIM 1st Womens ODI
Under-19 Asia Cup 2026: 5 नवंबर से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला

लाइव प्रसारण कहां देखें?

आपको बता दें कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच इस वनडे सीरीज के ऑफिशियल ब्रॉडकास्ट राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। फैंस इस मुकाबले का लाइव लुत्फ स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर उठा सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com