15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए न्यूजीलैंड ने बनाया स्पेशल प्लान; कीवी पेसर जैकब डफी ने दी बड़ी चेतावनी

IND vs NZ T20: भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की है। डफी ने कहा कि कीवी टीम ने सूर्यवंशी के खिलाफ खास रणनीति तैयार की है।
IND vs NZ T20 Series
वैभव सुर्यवंशी और जैकब डफीसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Jacob Duffy Statement Regarding Vaibhav Sooryavanshi: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज गुरुवार, 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में होने जा रहा है। वैभव सूर्यवंशी को टीम मैनेजमेंट न्यूजीलैंड दौरे पर मौका देगा या नहीं ये तो समय बताएगा, लेकिन इस मुकाबले से पहले मेजबान टीम ने भारत के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को रोकने के लिए कमर कस ली है।

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने स्वीकार किया है कि कीवी टीम ने 15 वर्षीय सूर्यवंशी के खेल का बारीकी से अध्ययन किया है और उनके खिलाफ एक खास रणनीति तैयार की है। डफी को उम्मीद है कि न्यूजीलैंड की घरेलू और तेज गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियां इस युवा विस्फोटक बल्लेबाज के सामने एक नई चुनौती पेश करेंगी।

जैकब डफी ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में क्या कहा?

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर सराहना की। डफी ने कहा कि सबसे पहले वह असाधारण प्रतिभा का धनी है। जाहिर तौर पर उसने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में तहलका मचा दिया है।

सबसे खास बात यह है कि वह गेंद को बहुत जोर से मारता है और ऐसा लगातार करता है। वह हर मैच में 250 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहा है और ऐसा बहुत कम होता है कि वह नाकाम रहे। अपने आप में यह बेहद शानदार है।

सूर्यवंशी के खिलाफ कीवी टीम की रणनीति है तैयार

न्यूजीलैंड की पिचें हमेशा से तेज गेंदबाजों की मददगार रही हैं और क्राइस्टचर्च में होने वाले पहले टी-20 मैच में भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है। सूर्यवंशी को चुनौती देने के मामले पर डफी ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि उसने इंग्लैंड में खेला है, इसलिए यहां की परिस्थितियां उसके लिए थोड़ी अलग होंगी। यह निश्चित रूप से उसके सामने एक चुनौती होगी। हमने उसके खेल का अच्छी तरह अध्ययन किया है और उसे रोकने के लिए क्या करना है, इसे लेकर हमारी रणनीति पूरी तरह से तैयार है।

IND vs NZ T20 Series
Under-19 Asia Cup 2026: 5 नवंबर से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला

शानदार रिकॉर्ड के बावजूद प्लेइंग-11 के लिए संघर्ष

वैभव सूर्यवंशी का हालिया प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। वह जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' रहे थे और एशियाई खेलों में भी उनका बल्ला खूब गरजा था। हालांकि, इसके बावजूद उन्हें भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में लगातार मौके नहीं मिल रहे हैं। मुख्य कोच गौतम गंभीर की देखरेख में सूर्यवंशी को बेंच पर बैठना पड़ रहा है, जिससे फैंस भी थोड़े हैरान हैं।

IND vs NZ T20 Series
नवजोत सिंह सिद्धू को क्यों कहा जाता था जॉन्टी सिंह? जानिए शायरी के उस्ताद की अनसुनी कहानी

कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया क्यों नहीं मिल रहा मौका

वैभव सुर्यवंशी को मौका न मिलने के पीछे का कारण कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ कर दिया है। अय्यर के मुताबिक, टीम प्रबंधन वर्तमान में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की स्थापित जोड़ी पर ही भरोसा जता रहा है।

गौरतलब है कि संजू सैमसन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से खेलते हुए 776 रन बनाए थे और कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। ऐसे में सूर्यवंशी के लिए इस दौरे पर हालात के अनुसार खुद को ढालना और प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना एक परीक्षा की तरह होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com