आईपीएल फैंस (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

नए जीएसटी स्लैब से क्रिकेट फैंस की जेब पर पड़ेगा सीधा असर, IPL 2026 में अब इतने का मिलेगा टिकट

IPL Tickets To Be More Expensive: आईपीएल 2026 से पहले फैंस के लिए बुरी खबर आई है। अब आईपीएल मैच देखने के लिए फैंस को 40 प्रतिशत का टैक्स देना होगा। जिससे फैंस के जेब पर झटका लगेगा।

उज्जवल सिन्हा

IPL Tickets To Be More Expensive From Next Season: आईपीएल 2026 से पहले क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टैक्स दरों में बढ़ोतरी के चलते अब मैच टिकटों की कीमतों में इजाफा तय माना जा रहा है। इसका सीधा असर आम दर्शकों की जेब पर पड़ेगा, जो हर साल स्टेडियम जाकर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए टिकट खरीदते हैं।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग के टिकटों पर अब 28% की जगह 40% का टैक्स लगेगा। दिलचस्प बात यह है कि जहां आईपीएल महंगा हो गया है, वहीं अब इंटरनेशनल क्रिकेट (जैसे भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया जैसे मैच) देखने के टिकट थोड़े सस्ते होंगे। इंटरनेशनल मैचों पर टैक्स 28% से घटकर 18% कर दिया गया है।

आईपीएल के टिकट पर टैक्स की हुई बढ़ोतरी

टिकट का का बेस प्राइस अगर 1000 रुपये का है तो वह अब टैक्स लगाने के बाद 1400 रुपये का हो जाएगा। वहीं 28 प्रतिशत टैक्स था, तब 1000 रुपये की टिकट के रेट के लिए फैंस को 1280 रुपये देने पड़ते थे। अब 1280 की जगह 1400 रुपये देने पड़ेंगे। इस टैक्स बढ़ोतरी के साथ अब आईपीएल को देश के सबसे ऊंचे टैक्स स्लैब में रखा गया है। जहां कैसीनो, रेस क्लब्स जैसे व्यवसाय भी आते हैं।

इंटरनेशनल मैचों के टिकट के लिए अब कम लगेगा टैक्स

भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट देखने वाले दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। अब इन मैचों की टिकटों पर लगने वाला 28% जीएसटी टैक्स हटा दिया गया है, जिससे टिकट पहले से सस्ते हो जाएंगे। पहले इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों और आईपीएल दोनों पर एक जैसा 28% टैक्स लगता था, लेकिन अब सरकार ने इस टैक्स स्लैब से इंटरनेशनल मैचों को हटा दिया है।

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की नई अधिसूचना में साफ तौर पर लिखा गया है कि यह बढ़ा हुआ टैक्स सिर्फ आईपीएल जैसे खेल आयोजनों पर लागू होगा। इस बदलाव से आम दर्शकों को राहत मिलेगी और उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट का लुत्फ उठाने के लिए अब कम पैसे खर्च करने होंगे।

500 से कम वाले टिकट पर नहीं लगेगा कोई टैक्स

अभी तक मान्यता प्राप्त खेल आयोजनों के लिए ₹500 से ज़्यादा कीमत वाले टिकटों पर 18% जीएसटी (टैक्स) लगता है, जबकि ₹500 से कम कीमत वाले टिकट टैक्स से पूरी तरह मुक्त हैं। अब सरकार ने एक नया फैसला लिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय खेलों और राज्य सरकारों द्वारा चलाए जा रहे टूर्नामेंटों के टिकट और भी सस्ते हो सकते हैं।

22 सितंबर से नई दरें होगी लागू

उदाहरण के लिए ₹1000 की मूल कीमत वाले एक इंटरनेशनल क्रिकेट मैच का टिकट टैक्स सहित अभी ₹1280 का पड़ता है। लेकिन नए टैक्स नियम लागू होने के बाद यही टिकट ₹1180 में मिलेगा, यानी दर्शकों को ₹100 की बचत होगी। ये नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी, जो भारत में होने वाले अगले बड़े टूर्नामेंट महिला वर्ल्ड कप से ठीक एक हफ्ते पहले है। इस टूर्नामेंट के टिकटों की बिक्री अभी शुरू नहीं हुई है।

इसके अलावा जीएसटी काउंसिल ने रोजमर्रा की चीजों जैसे रोटी/पराठा, हेयर ऑयल, आइसक्रीम और टीवी पर टैक्स घटाने का भी ऐलान किया है। साथ ही, स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा, जिससे आम लोगों को सीधी राहत मिलेगी।

असम सीमा पर नाकेबंदी, शिलांग में धमाके, CRPF की 5 कंपनियां तैनात, जानिए क्यों बिगड़े मेघालय के हालात

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

विशाखापत्तनम में BRICS की बैठक, युवा और खेल मंत्रियों का लगेगा जमावड़ा, 11 देश होंगे शामिल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन