असम सीमा पर नाकेबंदी, शिलांग में धमाके, CRPF की 5 कंपनियां तैनात, जानिए क्यों बिगड़े मेघालय के हालात

Meghalaya Violence: मेघालय के शिलांग में फिर हिंसा भड़की। पुलिस चौकी, सरकारी लाईन और कार्यालय पर पेट्रोल बम से हुए हमले के बाद केंद्रीय बल तैनात किए गए।
north-east violence
नॉर्थ ईस्ट में हिंसासौजन्य-IANS
Published on: 
Updated on: 

Shillong Police Outpost Attack: मेघालय में शिलांग में छात्रों की मोटरसाइकिल रैली के दौरान हुई हिंसा के दो दिन बाद सरकारी संपत्तियों को निशाना बनाकर आगजनी और पेट्रोल बम हमलों की नई घटनाएं सामने आई हैं।

शिलांग की एक पुलिस चौकी पर पेट्रोल बम फेंका गया, जबकि और री-भोई जिले में दो सरकारी वाहनों और एक सरकारी कार्यालय पर पेट्रोल बम दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स जिले में भी फेंका गया, हालांकि इन घटनाओं में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

शिलांग में पुलिस चौकी पर हिंसा

शिलांग में नोंगमेंसोंग की पुलिस चौकी पर गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे फेंका गया पेट्रोल बम परिसर में गिरा और एक कुर्सी में आग लग गई। घटना के समय इमारत की ऊपरी मंजिल पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान मौजूद थे। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की बात कही है।

री-भोई में सैडेन स्थित जल संसाधन विभाग के परिसर में खड़े दो सरकारी वाहनों और एक मोटरसाइकिल को आग के हवाले किया गया, जबकि दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स में मावकिरवाट के पास मावलांगविर गांव स्थित पशुपालन एवं पशु चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय की छत पर पेट्रोल बम फेंका गया, लेकिन वहां भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

25 तक तैनात रहेंगे केंद्रीय बल

इससे पहले शिलांग में खासी स्टूडेंट्स यूनियन की काले झंडे वाली मोटरसाइकिल रैली के दौरान हिंसा भड़क गई थी। अधिकारियों के अनुसार, उस दौरान कम से कम 31 वाहन क्षतिग्रस्त हुए, जिनमें ज्यादातर असम के पंजीकरण वाले वाहन थे और कई लोगों के साथ मारपीट की गई।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए केंद्र ने मेघालय में 25 अगस्त तक केंद्रीय बलों की पांच कंपनियां तैनात करने को मंजूरी दी है, जिनमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की चार और त्वरित कार्य की एक कंपनी शामिल है।

north-east violence
Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

असम सीमा पर भी तनाव

हिंसा का असर अब असम-मेघालय सीमा तक भी पहुंच गया है। गुवाहाटी के टैक्सी संचालकों और परिवहन कर्मियों ने जोरबाट और खानापाड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर नाकेबंदी कर मेघालय पंजीकरण वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित की। प्रदर्शनकारियों ने कुछ वाहनों को रोका और एक मेघालय पंजीकरण वाली टैक्सी को नुकसान

पहुंचाए जाने की भी सूचना है। हालांकि एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को नाकेबंदी से छूट दी गई। असम के परिवहन संगठनों ने मेघालय में असम पंजीकरण वाले वाहनों और चालकों की सुरक्षा तथा नुकसान के मुआवजे की मांग की है। इस बीच सरकार ने लोगों से संयम और शांति बनाए रखने की अपील की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com