IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL खिलाड़ी को मिली जान से मारने की धमकी, प्राइवेट वीडियो से हो रही ब्लैकमेलिंग, मचा हड़कंप!

IPL Player Death Threat: दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर को एक लड़की ने ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकी दी। खिलाड़ी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई है।

संजय सिंह बिष्ट

Vipraj Nigam: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले युवा क्रिकेटर विपराज निगम हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना के चलते सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें अनजान अंतरराष्ट्रीय नंबर से बार-बार कॉल आ रहे थे, जिनमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

महिला कर रही थी ब्लैकमेलिंग

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक एक महिला विपराज निगम को लगातार कॉल कर रही थी और उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही थी। महिला ने क्रिकेटर के सामने कुछ निजी मांगें रखीं, जिन्हें पूरा न करने पर उसने एक वीडियो ऑनलाइन लीक करने की धमकी दी।

रातभर आए धमकी भरे कॉल

यह घटना रविवार, 9 नवंबर की बताई जा रही है। उस रात विपराज को कई अलग-अलग नंबरों से कॉल आने लगे। शुरुआत में उन्होंने कॉल को नजरअंदाज कर नंबर ब्लॉक कर दिए, लेकिन इसके बाद ब्लैकमेलर ने नए नंबरों से फोन लगाना शुरू कर दिया। परेशान होकर उन्होंने पुलिस से शिकायत करने का फैसला लिया।

पुलिस जांच में जुटी

विपराज निगम ने इस मामले में पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज करवा दी है। उन्होंने महिला पर मानसिक उत्पीड़न और सार्वजनिक रूप से बदनाम करने की कोशिश के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), डिजिटल साक्ष्य, और कॉल लोकेशन का पता लगाया जा रहा है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।

परिवार में बढ़ी चिंता

इस घटना के बाद विपराज निगम का परिवार काफी चिंतित और परेशान है। उनके परिजनों ने बताया कि वे नहीं चाहते कि विपराज किसी विवाद में उलझें, क्योंकि इससे उनके क्रिकेट करियर पर असर पड़ सकता है।

आईपीएल 2025 में मिली पहचान

विपराज निगम ने घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए प्रदर्शन किया था। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान IPL 2025 सीजन से मिली, जब दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 50 लाख रुपये में खरीदा था। उस सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 142 रन बनाए और 11 विकेट झटके थे। उनके हरफनमौला प्रदर्शन ने उन्हें टीम का अहम हिस्सा बना दिया था।

फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं क्रिकेट जगत और फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि विपराज निगम जल्द सुरक्षित महसूस करें और उनका ध्यान फिर से मैदान पर लौट आए।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा