राजस्थान रॉयल्स (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

RR Home Ground Controversy: जयपुर छूटा-गुवाहाटी में डेरा, क्या 2000 किमी की दूरी छीन लेगी RR का होम एडवांटेज?

RR IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का पारंपरिक होम ग्राउंड जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम रहा है, पर आईपीएल 2026 के पहले फेज में टीम ने गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम को होम वेन्यू चुना।

संजय सिंह बिष्ट

Rajasthan Royals IPL 2026: आईपीएल 2026 के पहले चरण के लिए राजस्थान रॉयल्स ने बड़ा फैसला लेते हुए अपना होम ग्राउंड जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की जगह असम के गुवाहाटी स्थित बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम को चुना है। जयपुर से करीब 2000 किलोमीटर दूर इस वेन्यू को चुनने पर क्रिकेट जगत में बहस तेज हो गई है और कई एक्सपर्ट्स इस रणनीति पर सवाल उठा रहे हैं।

अश्विन ने उठाए वेन्यू स्ट्रैटेजी पर सवाल

भारत के पूर्व स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने भी इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने टीम कॉम्बिनेशन को लेकर कहा, ''मुझे लगा कि जब उन्होंने रविंद्र जडेजा और सैम करन, दोनों को साइन किया, तो उनकी टीम में थोड़ा सुधार हुआ। उनके फेवर में कई चीजें हैं, तो कई चीजें उनके पक्ष में नहीं भी हैं।'' इसके बाद उन्होंने वेन्यू को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा, ''वो किसी एक वेन्यू पर नहीं खेल रहे हैं, और ये बिल्कुल भी सही नहीं है।''

कंसिस्टेंसी पर दिया जोर

अश्विन ने टीम के कप्तान रियान पराग और उनके असम से जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा, ''मुझे पता है कि रियान पराग कप्तान हैं और उन्हें असम में सपोर्ट मिलेगा; मैं यह सब समझता हूं।'' हालांकि, उन्होंने आगे कंसिस्टेंसी की अहमियत पर जोर देते हुए कहा, ''अगर आप खेलना चाहते हैं, तो पूरा सीजन वहीं खेलें।''

अपने अनुभव से समझाया अहम पहलू

अपने क्रिकेट करियर के अनुभव को साझा करते हुए अश्विन ने बताया, ''जब मैं पंजाब किंग्स का कप्तान था, तब हमें इंदौर में कुछ मैच खेलने पड़े थे, और यह एक बहुत बड़ा फैक्टर होता है।''

उन्होंने आगे कहा, ''मुझे पता है कि गेट कलेक्शन और फैन सपोर्ट होता है,'' लेकिन इसके साथ ही टीम के संतुलन और स्थिरता को ज्यादा महत्वपूर्ण बताया। अंत में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को लेकर भावनात्मक जुड़ाव भी जाहिर किया। अश्विन ने कहा, ''RR का एक बहुत प्यारा ब्रांड और इकोसिस्टम है; ये मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि मुझे उस टीम का माहौल बहुत पसंद आया था।''

नई शुरुआत और बड़ी चुनौती

आईपीएल 2025 राजस्थान रॉयल्स के लिए बेहद निराशाजनक रहा था, जहां टीम सिर्फ 4 मुकाबले जीतकर अंक तालिका में 9वें स्थान पर रही। अब 2026 सीजन में टीम नई उम्मीदों के साथ उतर रही है। रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। यह सीजन रियान पराग के लिए कप्तान के तौर पर खुद को साबित करने का बड़ा मौका भी होगा।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा