कार्तिक शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

30 लाख बेस प्राइस और 14.20 करोड़ की बोली! कौन हैं 19 वर्षीय कार्तिक शर्मा? CSK ने खेला बड़ा दांव

Kartik Sharma: राजस्थान के विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को जब चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा, तो हर कोई चौंक गया। अब जानिए इस युवा खिलाड़ी के करियर और संघर्ष की पूरी कहानी।

संजय सिंह बिष्ट

Who is Kartik Sharma: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में जब चेन्नई सुपर किंग्स की बारी आई, तब उनके पर्स में 43.40 करोड़ रुपये की बड़ी रकम मौजूद थी। सभी को उम्मीद थी कि येलो आर्मी किसी बड़े नाम पर दांव खेलेगी, लेकिन बहुत कम लोगों ने सोचा था कि चेन्नई एक ऐसे युवा और अपेक्षाकृत अनजान खिलाड़ी पर 14 करोड़ से ज्यादा की रकम खर्च कर देगी। एमएस धोनी की टीम ने इस ऑक्शन में सबको चौंकाते हुए एक बड़ा फैसला लिया।

कार्तिक शर्मा की खुली किस्मत

विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा की आईपीएल में एंट्री किसी सपने से कम नहीं रही। मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी में हुए आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 14.20 करोड़ रुपये में खरीद लिया। कार्तिक का बेस प्राइस महज 30 लाख रुपये था, लेकिन ऑक्शन टेबल पर उनका नाम आते ही माहौल पूरी तरह बदल गया।

ऑक्शन टेबल पर जोरदार बिडिंग वॉर

कार्तिक शर्मा के लिए बोली की शुरुआत मुंबई इंडियंस ने की। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी दिलचस्पी दिखाई और कीमत को तेजी से बढ़ाते हुए 5 करोड़ रुपये के पार पहुंचा दिया। जैसे-जैसे बोली आगे बढ़ती गई, ऑक्शन रूम में उत्सुकता और रोमांच बढ़ता गया। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने एंट्री की और केकेआर के साथ सीधी टक्कर देखने को मिली। सनराइजर्स हैदराबाद ने भी आखिरी कोशिश की, लेकिन चेन्नई ने किसी भी कीमत पर पीछे हटने का मन नहीं बनाया। आखिरकार सीएसके ने 14.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर 19 साल के इस युवा खिलाड़ी को अपने नाम कर लिया।

चेन्नई ने क्यों खेला इतना बड़ा दांव?

राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले कार्तिक शर्मा पहली बार आईपीएल में नजर आएंगे। उन्होंने डोमेस्टिक व्हाइट-बॉल क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा है। खासकर लोअर ऑर्डर में तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता उन्हें खास बनाती है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लीग स्टेज में कार्तिक ने 5 मैचों में 133 रन बनाए, जहां उनका स्ट्राइक रेट 160 से ज्यादा रहा। दबाव में बड़े शॉट खेलने की काबिलियत और विकेटकीपिंग स्किल्स ने चेन्नई को उन पर बड़ा दांव खेलने के लिए मजबूर किया।

14.20 करोड़ रुपये में बिकने के साथ ही कार्तिक शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रशांत वीर को भी इसी कीमत पर खरीदा। अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि कार्तिक शर्मा आईपीएल के बड़े मंच पर चेन्नई के भरोसे पर कितना खरा उतर पाते हैं।

राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी BJP की बड़ी बैठक, 8 सीटों पर नाम तय करने की कवायद तेज, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग

LPU Protest: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रातभर बवाल! पुलिस से झड़प के बाद 10 दिनों के लिए बंद हुआ कैंपस

बैंक कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल टली, IBA-UFBU बैठक में बनी सहमति, जानें क्या बदला

बहरों को जगाने के लिए असेंबली में फेंका बम, 23 साल के भगत सिंह की हूंकार से कांप उठी थी ब्रिटिश हुकुमत

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले