आईपीएल ऑक्शन (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए 350 खिलाड़ी हुए फाइनल, इस लिस्ट में क्विंटन डी कॉक की हुई वापसी

IPL 2026 Mini Auction: IPL 2026 मिनी ऑक्शन में 350 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। नए विदेशी खिलाड़ियों में चार श्रीलंकाई शामिल हैं। KKR सबसे बड़े पर्स 64.3 करोड़ रुपये के साथ ऑक्शन में उतरेगी।

उज्जवल सिन्हा

IPL 2026 Mini Auction Final Players List: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है। अपडेटेड लिस्ट के हिसाब से अब आईपीएल नीलामी के दौरान कुल 1350 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा।

बीसीसीआई ने पहले नीलामी के लिए 1355 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी। लेकिन बीसीसीआई ने सभी 10 फ्रेंचाइजियों से उन खिलाड़ियों के नाम मांगे जिन्हें वो नीलामी में देखना चाहते हैं। जिसके बाद इस लिस्ट में 25 नए नाम को जोड़ा गया। जिसमें 13 भारतीय और 12 विदेशी खिलाड़ी को शामिल किया गया है। 25 खिलाड़ियों को शामिल करने के बाद लिस्ट को छोटा किया गया। जिस खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी नहीं चाहते हैं, उन्हें हटा दिया गया है। अब कुल 1350 खिलाड़ियों पर ही बोली लगेगी।

क्विंटन डी कॉक की वापसी

इन नए नामों में दक्षिण अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक भी शामिल हैं। वह शुरुआती सूची का हिस्सा नहीं थे, लेकिन एक फ्रेंचाइजी की विशेष सिफारिश के बाद उन्हें शामिल किया गया है। डी कॉक ने हाल ही में अपना अंतरराष्ट्रीय संन्यास वापस लिया है और क्रिकेट में वापसी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपनी बेस प्राइस आधी कर दी है, और अब वह 1 करोड़ रुपये के ब्रैकेट में उपलब्ध रहेंगे। पिछले साल मेगा ऑक्शन में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन इस वर्ष KKR ने उन्हें रिलीज़ कर दिया।

BCCI द्वारा फ्रेंचाइजी को भेजे गए मेल के अनुसार, IPL 2026 मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में आयोजित होगा। ऑक्शन की शुरुआत यूएई समयानुसार दोपहर 1 बजे और भारतीय समयानुसार 2:30 बजे होगी। नीलामी की प्रक्रिया की शुरुआत कैप्ड खिलाड़ियों से की जाएगी, जिसके बाद एक्सीलरेटेड राउंड का आयोजन होगा। यह राउंड 70 नंबर खिलाड़ी वहीदुल्लाह जादरान के बाद शुरू होगा।

एक्सीलरेटेड राउंड में 71 से लेकर 350 खिलाड़ियों की लगेगी बोली

BCCI ने बताया कि पहला एक्सीलरेटेड राउंड 71 से 350 तक के खिलाड़ियों को कवर करेगा। इसके बाद फ्रेंचाइजी से अनुरोध किया जाएगा कि वे उन खिलाड़ियों के नाम भेजें जिन्हें वे आगे के एक्सीलरेटेड प्रेजेंटेशन में शामिल करना चाहती हैं। चाहे वे अनसोल्ड हों या अभी तक पेश न किए गए हों।

नए विदेशी खिलाड़ियों की सूची में इस बार चार श्रीलंकाई खिलाड़ियों दुनिथ वेल्लालागे, ट्रैवीन मैथ्यू, बिनुरा फर्नांडो और कुसल परेरा को शामिल किया गया है, जिन्हें फ्रेंचाइजियों की सिफारिश के आधार पर अंतिम सूची में जगह मिली है। वहीं, फ्रेंचाइजियों के पर्स की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे बड़े ₹64.3 करोड़ के पर्स के साथ नीलामी में उतरेगी, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के पास ₹43.4 करोड़ और सनराइजर्स हैदराबाद के पास ₹25.5 करोड़ उपलब्ध होंगे। कुल मिलाकर इस ऑक्शन में 77 स्लॉट खाली हैं, जिनमें से 31 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z