2025 के आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2026 KKR Squad: ऑक्शन के बाद और भी ज्यादा 'खतरनाक' हुई केकेआर, देखें टीम का पूरा स्क्वॉड

KKR in IPL 2026: आईपीएल 2024 चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स ने 2026 मिनी ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़ी खरीदे। आइए जानते हैं, ऑक्शन के बाद उनकी टीम कैसी बनी है और कौन-कौन शामिल हुए।

संजय सिंह बिष्ट

Kolkata Knight Riders squad for IPL 2026: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइटराइडर्स के पास सबसे बड़ा पर्स था। उनके पास 64.30 करोड़ रुपये का पर्स था। केकेआर ने इस बार नीलामी में तगड़ी शॉपिंग की और अपनी टीम को मजबूत बनाने के लिए कई सितारों को खरीदा। सबसे बड़ी बोली ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के लिए लगी, जिन्हें 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया। इसके अलावा श्रीलंका के मथीषा पथिराना को 18 करोड़ रुपये में खरीदा गया। केकेआर ने ऑक्शन में अन्य खिलाड़ियों पर भी अच्छी-बोली लगाई।

आईपीएल 2026 ऑक्शन में केकेआर द्वारा खरीदे गए प्लेयर्स की लिस्ट

कैमरून ग्रीन (25.20 करोड़ रुपये), मथीषा पथिराना (18 करोड़ रुपये), मु्स्ताफिजुर रहमान (9.20 करोड़ रुपये), तेजस्वी सिंह (3 करोड़ रुपये), रचिन रविंद्र (2 करोड़ रुपये), फिन एलन (2 करोड़ रुपये), टिम सीफर्ट (1.5 करोड़ रुपये), आकाश दीप, राहुल त्रिपाठी (75 लाख रुपये), दक्श कम्र (30 लाख रुपये), सार्थक रंजन (30 लाख रुपये), प्रशांत सोलांकी (30 लाख रुपये), कार्तिक त्यागी (30 लाख रुपये)।

आईपीएल 2026 से पहले केकेआर द्वारा रिटेन किए गए प्लेयर्स

अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

IPL में कोलकाता का इतिहास

कोलकाता नाइट राइडर्स अब तक तीन बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। उन्होंने 2012, 2014 और 2024 में यह उपलब्धि हासिल की। आईपीएल 2026 में केकेआर की नजर चौथी ट्रॉफी पर होगी और टीम इस सीजन में अपनी ताकत को और बढ़ा रही है।

कौन होगा कप्तान?

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइटराइडर्स का कप्तान कौन होगा, यह सबसे बड़ा सवाल है। 2025 में अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में टीम खेली थी और उन्हें रिटेन भी किया गया है। लेकिन रहाणे मुंबई की कप्तानी छोड़ चुके हैं और पिछले साल टीम उनका नेतृत्व करते हुए उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। ऐसे में संभावना है कि केकेआर किसी नए कप्तान की तलाश कर सकती है। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन भी केकेआर के नए कप्तान बन सकते हैं।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह