ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मिली लाश 
क्रिकेट

IPL के बीच मौत से मचा हड़कंप, ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मिली लाश, ट्राइडेंट होटल के कमरा नंबर 2715 में क्या हुआ?

IPL 2026: मुंबई के ट्राइडेंट होटल में ब्रिटिश ब्रॉडकास्ट इंजीनियर इयान विलियम्स लैंगफोर्ड की संदिग्ध मौत। MI vs KKR मैच के बाद कमरे में मिला शव। मरीन ड्राइव पुलिस जांच में जुटी।

अर्पित शुक्ला

IPL Broadcast Engineer Death Case: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच जारी है, लेकिन इसी बीच एक दुखद खबर सामने आई है। लीग के ब्रॉडकास्ट से जुड़े एक ब्रिटिश नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

मृतक की पहचान इयान विलियम्स लैंगफोर्ड के रूप में हुई है, जो BCCI के लिए ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे। वह 24 मार्च से IPL कवरेज के लिए मुंबई के एक होटल में ठहरे हुए थे।

मुंबई इंडियंस-कोलकाता नाइट राइडर्स मैच के बाद मौत

बताया जा रहा है कि 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खत्म होने के बाद वह अपने होटल के कमरे (नंबर 2715) में लौटे थे। जानकारी के अनुसार, इयान विलियम्स लैंगफोर्ड 24 मार्च से ट्राइडेंट होटल में ठहरे हुए थे और टूर्नामेंट के मैच कवरेज से जुड़े काम में लगे थे। 29 मार्च को मैच खत्म होने के बाद वह अपने कमरे में लौट गए थे। अगले दिन 30 मार्च को होटल रिसेप्शन की ओर से उन्हें फोन किया गया, लेकिन कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद होटल स्टाफ उनके कमरे तक पहुंचा। दरवाजा खटखटाने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो मास्टर चाबी की मदद से कमरे को खोला गया।

मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में केस दर्ज

इस मामले में मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

मैच की बात करें तो वानखेड़े में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 219 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 220 रन का लक्ष्य 5 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा