IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से, जानें कैसा रहा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

LSG vs DC: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कड़ा मुकाबला होगा। दिल्ली पिछला दबदबा कायम रखना चाहेगी, जबकि लखनऊ मजबूत गेंदबाजी के दम पर चुनौती देगी।
Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals, 5th Match Will play on 1 april
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals, 5th Match: आईपीएल 2026 का शानदार आगाज हो चुका है। इस सीजन का पांचवां मुकाबला 1 अप्रैल, बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। लखनऊ और दिल्ली के बीच इस लीग में कांटे की टक्कर देखने को मिलती है।

आईपीएल में अब तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 4 मुकाबले दिल्ली ने जीते हैं, जबकि 3 मुकाबलों में लखनऊ को जीत मिली हुई है। आईपीएल 2025 में इन दोनों टीमों के बीच कुल 2 मुकाबले खेले गए थे और दोनों ही बार दिल्ली कैपिटल्स विजयी रही थी। दिल्ली अपने इस दबदबे को इस सीजन भी कायम रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

केएल राहुल पर रहेगी नजरें

दिल्ली की टीम इस सीजन काफी संतुलित नजर आ रही है। टॉप ऑर्डर में टीम के पास केएल राहुल का अनुभव मौजूद है। राहुल का प्रदर्शन पिछले सीजन कमाल का रहा था और उन्होंने 13 मुकाबलों में 149 के स्ट्राइक रेट से 539 रन बनाए थे। राहुल के जोड़ीदार के तौर पर पृथ्वी शॉ को मौका मिल सकता है। अभिषेक पोरेल ने भी आईपीएल 2025 में अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था। पोरेल ने 13 मुकाबलों में 146 के स्ट्राइक रेट से 301 रन बनाए थे।

दिल्ली को इन खिलाड़ियों से होगी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर से भी इस सीजन टीम को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। मिलर के आने से टीम का मध्यक्रम और ज्यादा संतुलित दिख रहा है। समीर रिजवी और आशुतोष शर्मा फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं, अक्षर पटेल और विपराज निगम बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देंगे।

टॉप ऑर्डर पर लखनऊ टीम की जिम्मेदारी

दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स का टॉप ऑर्डर काफी दमदार दिख रहा है। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम से इस सीजन भी टीम को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं, निकोलस पूरन अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं। हालांकि, कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म लखनऊ टीम के लिहाज से काफी अहम होगी। हालांकि, लखनऊ का मिडिल ऑर्डर थोड़ा कमजोर दिख रहा है।

लखनऊ के पास दमदार पैस अटैक

मोहम्मद शमी, आवेश खान, एनरिक नॉर्खिया, मयंक यादव और मोहसिन खान के रूप में लखनऊ के पास दमदार पेस अटैक मौजूद है। वहीं, स्पिन विभाग की कमान दिग्वेश राठी संभालेंगे, जिनका प्रदर्शन पिछले सीजन अच्छा रहा था।

Navbharat Live
navbharatlive.com