आईपीएल पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2025: पॉइंट्स टेबल में गुजरात पहले स्थान पर, ऑरेंज कैप में यशस्वी ने मारी लंबी छलांग, पर्पल कैप पर प्रसिद्ध कृष्णा का कब्जा

IPL 2025 Points Table, Orange Cap & Purple Cap List Updated: शनिवार को खेले गए मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल से लेकर ऑरेंज कैप और पर्पल कैप में बड़ा फेरबदल देखने को मिला।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में 19 अप्रैल शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। जिसमें गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत दर्ज की। गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकटों से हराया। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हराया। दोनों मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला।

गुजरात टाइटंस ने दिल्ली को हराकर अंकतालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई। इस मुकाबले से पहले गुजरात की टीम तीसरे नंबर पर थी। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान को हराकर पॉइट्स टेबल में छलांग लगाकर टॉप-4 में पहुंच गए हैं। इस मैच से पहले लखनऊ की टीम पांचवें पायदान पर थी।

IPL 2025 का पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीत हार एनआर अंकों एनआरआर
1 गुजरात टाइटन्स 7 5 2 10 0.984
2 दिल्ली कैपिटल्स 7 5 2 10 0.589
3 पंजाब किंग्स 7 5 2 10 0.308
4 लखनऊ सुपर जायंट्स 8 5 3 10 0.088
5 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7 4 3 8 0.446
6 कोलकाता नाइट राइडर्स 7 3 4 6 0.547
7 मुंबई इंडियंस 7 3 4 6 0.239
8 राजस्थान रॉयल्स 8 2 6 4 -0.633
9 सनराइजर्स हैदराबाद 7 2 5 4 -1.217
10 चेन्नई सुपर किंग्स 7 2 5 4 -1.276

ऑरेंज कैप में पूरन और साई सुदर्शन के बीच कांटे की टक्कर

ऑरेंज कैप की दावेदारी में पूरन और साई सुदर्शन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। पूरन राजस्थान के खिलाफ 11 रन ही बना सके। पूरन ने इस आईपीएल में अब तक 8 मैचों में 368 रन बनाए हैं। वहीं साई सुदर्शन ने दिल्ली के खिलाफ 36 रनों की पारी खेली। वो 365 रनों के साथ दूसरे नंबर पर है। सुदर्शन अब पूरन से केवल 3 रन ही दूर है। वहीं इस लिस्ट में जोस बटलर ने भी लंबी छलांग लगाते हुए 315 रनों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उसके बाद यशस्वी जायसवाल 307 रनों के साथ चौथे नंबर पर हैं।

IPL 2025 के टॉप 10 रन स्कोरर खिलाड़ियों की सूची

पद खिलाड़ी टीम मैच रन स्ट्राइक रेट (S/R) औसत (Avg) सर्वश्रेष्ठ स्कोर
1 निकोलस पूरन लखनऊ सुपर जायंट्स 8 368 205.58 52.57 87*
2 साई सुदर्शन गुजरात टाइटन्स 7 365 153.36 52.14 82
3 जोस बटलर गुजरात टाइटन्स 7 315 164.06 63.00 97*
4 यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स 8 307 139.54 38.38 75
5 मिचेल मार्श लखनऊ सुपर जायंट्स 7 299 167.97 42.71 81
6 एडेन मार्करम लखनऊ सुपर जायंट्स 8 274 149.72 34.25 66
7 केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स 6 266 158.33 53.20 93*
8 सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस 7 265 151.42 44.17 67
9 श्रेयर अय्यर पंजाब किंग्स 7 257 194.69 51.40 97*
10 विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7 249 141.57 49.80 67

पर्पल कैप की लिस्ट में प्रसिद्ध कृष्णा निकले सबसे आगे

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 विकेट लेकर पर्पल कैप की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं। कृष्णा ने नूर अहमद को पीछे छोड़ते हुए पर्पल कैप हासिल की। प्रसिद्ध कृष्णा का 7 मैचों में 14 विकेट हो गया है। वहीं कुलदीप यादव 12 विकेटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर विराजमान रहने वाले नूर अहमद तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

IPL 2025 के टॉप 10 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची

पद खिलाड़ी टीम मैच विकेट्स इकोनॉमी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
1 प्रसिद्ध कृष्णा गुजरात टाइटन्स 7 14 7.44 4/41
2 कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स 7 12 6.25 3/22
3 नूर अहमद चेन्नई सुपर किंग्स 7 12 7.12 4/18
4 जोश हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7 12 8.47 3/13
5 शार्दुल ठाकुर लखनऊ सुपर जायंट्स 8 12 11.00 4/34
6 आर. साई किशोर गुजरात टाइटन्स 7 11 8.49 3/30
7 मोहम्मद सिराज गुजरात टाइटन्स 7 11 8.96 4/17
8 खलील अहमद चेन्नई सुपर किंग्स 7 11 9.00 3/29
9 हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस 7 11 9.15 5/36
10 वरुण चक्रवर्ती कोलकाता नाइट राइडर्स 7 10 6.22 3/22

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब