क्रिकेट

T20 World Cup 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा एक और झटका, शुरुआती मुकाबले से बाहर हो सकते हैं ये खिलाड़ी

Tim David Injury: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड ने संकेत दिया है कि वह ग्रुप स्टेज के मैच मिस कर सकते हैं। वह ग्रुप मैच के बाद टीम में शामिल होंगे। तब तक पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।

उज्जवल सिन्हा

Injury Scare For Another Aussie Star Before T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक और बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड वर्ल्ड कप के शुरुआती मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। टिम डेविड अभी पूरी तरह से अपनी चोट से उबर नहीं पाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के टीम चाहता है कि टिम डेविड पूरी तरह से फिट होने के बाद टूर्नामेंट में शामिल हो ताकि वो अकेले दम पर मुकाबले को खत्म कर सके। हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते टिम डेविड का बिग बैश लीग (बीबीएल) सीजन छोटा रहा था। इसके बाद वह पाकिस्तान दौरे से बाहर रहे थे। रिहैबिलिटेशन के दौरान अच्छी तरह से ठीक होने के बाद उन्हें वर्ल्ड कप खेलने की मंजूरी मिल गई है।

आयरलैंड से होगा पहला मुकाबला

ग्रुप-बी में मौजूद ऑस्ट्रेलिया कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आयरलैंड के विरुद्ध मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलियाई टीम 11 फरवरी को आयरलैंड का सामना करेगी। इसके बाद यह टीम 13, 16 और 20 फरवरी को जिम्बाब्वे, श्रीलंका और ओमान से भिड़ेगी। इस मैच से पहले टिम डेविड ने क्रिकेटडॉटकॉमडॉटएयू को बताया कि वह काफी मजबूत महसूस कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पता था कि ग्रुप स्टेज के दौरान उन्हें मैनेज किया जा सकता है।

टीम मैनेजमेंट ने आराम करने की सलाह दी

प्रैक्टिस सेशन के बाद डेविड ने कहा, "मैं थोड़ी देर और बल्लेबाजी करना चाहता था, लेकिन उन्होंने कहा, 'थोड़ा सब्र रखो।' मेडिकल स्टाफ के साथ मैनेजमेंट को लेकर विचार चल रहा है, लेकिन मैं काफी मजबूत महसूस कर रहा हूं। मैं इस टूर्नामेंट के आखिरी हिस्से का इंतजार कर रहा हूं।"

डेविड को वर्ल्ड कप में मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा, "जाहिर है, इसके साथ जिम्मेदारी भी आती है कि इस टूर्नामेंट में मैं मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करूंगा। यह जरूरी है कि हम स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ उसी इरादे से खेलते रहें, जिसका हमें सबसे ज्यादा सामना करना है।"

ऑस्ट्रेलिया की ओर से टिम डेविड ने अब तक 58 टी20 मुकाबलों में 1596 रन बनाए हैं। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज के नाम 9 अर्धशतक और 1 शतक है। डेविड ने 101 छक्के और 126 चौके भी लगाए हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO