भारत और इंग्लैंड अंडर-19 का दूसरा वनडे मैच (फोटो- @BCCI) 
क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी की धांसू पारी गई बेकार, रोमांचक मैच में इंग्लैंड ने भारत को हराया

भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 का दूसरा वनडे मुकाबला इंग्लिश टीम की जीत के साथ खत्म हुआ। ये मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इंग्लैंड की इस जीत में कप्तान थॉमस रो ने अहम भूमिका निभाई।

संजय सिंह बिष्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 का दूसरा वनडे मुकाबला इंग्लिश टीम की जीत के साथ खत्म हुआ। ये मुकाबला काफी रोमांचक रहा। वहीं, भारत के स्टार युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी भी चर्चा का विषय रही। हांलाकि उनका ये पारी टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सका। वैभव के अलावा टीम इंडिया के लिए विहान मल्होत्रा, राहुल कुमार और कनिष्क चौहान के बल्ले से भी रन देखने को मिले।

वहीं, इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के लिए जीत में कप्तान थॉमस रो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने बल्लेबाजी से इंडिया की जीत वाले सपने पर पानी फेर दिया। सीरीज का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड ने एक विकेट से अपने नाम कर लिया।

टीम इंडिया के 4 बल्लेबाज अर्धशतक से चूके

दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रो ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 291 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत की तरफ से मुकाबले में चार खिलाड़ी अर्धशतक बनाने से चूक गए।

भारत की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन बनाए। वहीं, विहान मल्होत्रा ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। उन्होंने ये रन 68 गेंदों का सामना करते हुए बनाए। इसके अलावा राहुल कुमार ने 47 गेंदों में 47 रन और कनिष्ट चौहान 40 गेंदों में 45 रन की पारी खेली।

इंग्लैंड ने जीता दूसरा मैच

भारत के साथ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले को इंग्लैंड ने एक विकेट रहते अपने नाम किया। ये मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इसी कारण से आखिरी ओवर तक नतीजा सामने नहीं आ पाया। अंतिम ओवर में सेबस्टियन मॉर्गन के चौके ने इंग्लिश टीम को जीत दिलाई। इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रो ने 89 गेंदों का सामना करते हुए 131 रन की शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी के चलते इंग्लैंड ने दूसरा मुकाबला जीत लिया।

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल