भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup: 2007 से लेकर 2026 तक...तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी टीम इंडिया, यहां देखें विजेताओं की लिस्ट

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बड़ी जीत हासिल करते हुए इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया है।

उज्जवल सिन्हा

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। इस जीत के साथ ही भारत लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गया है।  भारतीय टीम ने एक और बड़ा कारनामा करते हुए बतौर मेजबान (होस्ट) टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली इतिहास की पहली टीम बनने का गौरव भी हासिल किया।टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण भारतीय टीम ने अपने नाम किया।

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदा। भारत ने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को तीसरी बार जीता है। भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बन गया है। टीम इंडिया से मिले 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

टी20 वर्ल्ड कप के विजेताओं की लिस्ट

वर्ष विजेता उपविजेता
2007 भारत पाकिस्तान
2009 पाकिस्तान श्रीलंका
2010 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया
2012 वेस्टइंडीज श्रीलंका
2014 श्रीलंका भारत
2016 वेस्टइंडीज इंग्लैंड
2021 ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड
2022 इंग्लैंड पाकिस्तान
2024 भारत दक्षिण अफ्रीका
2026 भारत न्यूजीलैंड

टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2007 में हुई थी, और तब से लेकर अब तक इस टूर्नामेंट ने क्रिकेट की दुनिया में अहम स्थान बना लिया है। पहले संस्करण में भारत ने पाकिस्तान को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इसके बाद, पाकिस्तान, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों ने भी इस खिताब को अपने नाम किया। भारत ने 2024 और 2026 में दो बार वर्ल्ड कप जीतने का गौरव प्राप्त किया।

मुकाबले का हाल

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने तूफानी शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 98 रन जोड़े। अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 52 रनों की आतिशी पारी खेली। वहीं, संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। संजू टी20 विश्व कप के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने।

नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 25 गेंदों में 54 रन बनाए। ईशान ने 216 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4 चौके और चार छक्के लगाए। हालांकि, हार्दिक पांड्या और कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। सूर्या बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि हार्दिक ने 18 रन बनाए।

अंतिम ओवरों में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए, जिसके दम पर भारतीय टीम 5 विकेट खोकर 255 रनों के बड़े टोटल तक पहुंचने में सफल रही। यह टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले का सबसे बड़ा स्कोर भी रहा। भारतीय टीम ने 2007, 2024 के बाद तीसरा बार टी20 विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया है। इसके साथ ही टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप को लगातार दूसरी बार जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है।

159 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड

फाइनल में भारत से मिले 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सेमीफाइनल में शतकीय पारी खेलने वाले फिन एलन महज 9 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने। इसके बाद रचिन रविंद्र भी एक रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स ने भी अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह 5 रन बनाकर आउट हुए। मार्क चैपमेन को 3 रनों के स्कोर पर हार्दिक पांड्या ने पवेलियन भेजा। डेरिल मिचेल की खराब फॉर्म फाइनल में भी जारी रही और वह 17 रन ही बना सके।

एक छोर से बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे टिम सीफर्ट 26 गेंदों में 52 रन बनाने के बाद वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर ईशान किशन को कैच देकर पवेलियन लौटे। सीफर्ट ने अपनी पारी में 2 चौके और 5 छक्के लगाए। जेम्स नीशम 8 रन ही बना सके, जो मैट हेनरी अपना खाता भी नहीं खोल पाए। कप्तान मिचेल सैंटनर ने 35 गेंदों में 43 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए और पूरी टीम 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, अक्षर पटेल ने 27 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट चटकाया।

BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स बिजनेस फोरम की बैठक शुरू, PM मोदी-पुतिन और पेजेशकियान भी मौजूद

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसके बीच है टक्कर