भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 World Cup 2026 के दौरान BCCI ने किया बड़ा ऐलान, खिलाड़ी हो सकते हैं इससे परेशान

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान बीसीसीआई ने एक बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के परिवार को इस टूर्नामेंट के दौरान साथ रहने की इजाजत नहीं दी है।

उज्जवल सिन्हा

Indian Players Won't Travel With Families: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में यूएसए को हराया है। वहीं अब अगला मुकाबला नामीबिया के खिलाफ 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले बीसीसीआई ने एक बड़ा फैसला लिया है।

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए बीसीसीआई ने सख्त कदम उठाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने अपनी सख्त नीतियों पर कायम रहते हुए टी20 वर्ल्ड कप अभियान के दौरान खिलाड़ियों के परिवारों को उनके साथ रहने से रोक दिया है। इस वर्ल्ड कप के लीग मुकाबले में भारत को चार मैच खेलने है। जिसमें तीन मैच भारत में और एक मैच श्रीलंका में होगा।

BCCI ने नहीं दी इजाजत

बीसीसीआई के नियम के मुताबिक 45 दिनों से ज्यादा चलने वाली सीरीज या टूर्नामेंट के लिए परिवार के सदस्य खिलाड़ियों के साथ 14 दिनों तक रह सकते हैं, जबकि छोटे टूर के लिए यह लिमिट घटाकर सिर्फ सात दिन कर दी गई है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम मैनेजमेंट ने क्रिकेटरों के परिवारों को उनके साथ रहने की इजाजत देने के बारे में सफाई मांगी थी, लेकिन बोर्ड ने साफ कहा कि परिवार खिलाड़ियों के साथ नहीं रहेंगे। रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से कहा गया है, "बोर्ड ने साफ कर दिया है कि परिवार खिलाड़ियों के साथ नहीं रहेंगे। हालांकि, अगर वे चाहें तो अलग से इंतजाम कर सकते हैं।"

भारत टी20 वर्ल्ड कप के दौरान लीग फेज के तीन मैच घर पर और एक गेम कोलंबो में खेलेगा। यह मैच भारत पाकिस्तान के खिलाफ होगा। खिलाड़ियों की पत्नियों और परिवारों को खिलाड़ियों के साथ टूर पर जाने से रोकने का फैसला पिछले जनवरी में फिर से लागू किया गया था। इसे कोविड-19 महामारी के दौरान रद्द कर दिया गया था।

लगातार हार के बाद लिया था ये निर्णय

भारतीय टीम 2024 में न्यूजीलैंड से भारत में ही 0-3 से हारी थी और फिर ऑस्ट्रेलिया में 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में 1-3 से हार हुई थी। इसके बाद टेस्ट क्रिकेट में भारत के खराब प्रदर्शन की स्थिति को देखते हुए ऐसा किया गया था। अधिकारियों का मानना ​​था कि परिवारों के साथ होने से खासकर विदेशी मैचों के दौरान, खिलाड़ियों का ध्यान भटक सकता है और उनके प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा, बीसीसीआई ने एक नियम बनाया है जिसके तहत सभी खिलाड़ियों को हर समय टीम के साथ यात्रा करनी होगी।

भारत ने अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत अमेरिका पर जीत के साथ की और गुरुवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया से भिड़ेगा, जिसके बाद 15 फरवरी को कोलंबो में क्रिकेट के मैदान में पाकिस्तान से मैच होगा।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा