सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IND vs NZ: पांचवें टी20 से पहले टीम इंडिया ने लिया आशीर्वाद, केरल के पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना

Sree Padmanabhaswamy Temple: भारत-न्यूजीलैंड निर्णायक टी20 से पहले तिरुवनंतपुरम पहुंचे टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना कर टी20 वर्ल्ड कप के लिए जीत की दुआ मांगी।

उज्जवल सिन्हा

Indian Cricketers Visit Sree Padmanabhaswamy Temple: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इस अहम मैच से पहले भारतीय टीम तिरुवनंतपुरम पहुंच चुकी है और मैदान में उतरने से पहले खिलाड़ियों ने आध्यात्मिक शरण ली।

न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कम से कम सात सदस्यों ने शुक्रवार सुबह विश्वविख्यात श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। सूत्रों के मुताबिक, टीम इंडिया के खिलाड़ी 29 जनवरी को तिरुवनंतपुरम पहुंचे थे और इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 9:15 बजे मंदिर दर्शन के लिए रवाना हुए।

कप्तान सूर्या सहित ये खिलाड़ियों ने किया दर्शन

पारंपरिक परिधान में मंदिर पहुंचे इस समूह में टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, ऑलराउंडर अक्षर पटेल, बल्लेबाज रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती शामिल थे। इनके अलावा गेंदबाज कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई और भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। निर्णायक मुकाबले से पहले जीत की कामना और दुआ करने के लिए टीम के सदस्य करीब 30 मिनट तक मंदिर परिसर में मौजूद रहे। समृद्ध इतिहास और भव्य अलंकृत वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर दक्षिण भारत के सबसे पवित्र और प्रतिष्ठित हिंदू तीर्थ स्थलों में गिना जाता है।

पहली बार तिरुवनंतपुरम में भारत के लिए खेलते दिखेंगे संजू सैमसन

गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला शनिवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी केरल से ताल्लुक रहते हैं। संजू सैमसन के एयरपोर्ट पहुंचते ही नारे लगने शुरू हो गए। भारतीय टीम के लिए पहली बार संजू सैमसन अपने घरेलू मैदान में खेलते दिखेंगे।

सूर्या ने संजू को दिया वीआईपी ट्रीटमेंट

एयरपोर्ट से निकलकर भारतीय टीम के खिलाड़ी बस पकड़ने जा रहे थे। इस दौरान सूर्यकुमार यादव विकेटकीपर संजू सैमसन के साथ चल रहे थे। इतने में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘चेता को डिस्टर्ब मत करो’ और आगे हाथ बढ़ाकर सैमसन को चलने को कहा। सैमसन मुस्कुराते हुए नजर आए।

पांचवें मैच में सभी की नजरें संजू सैमसन पर

सैमसन पिछले 4 मैचों में 10, 6, 0, और 24 का स्कोर कर सके हैं। चौथे टी20 में उन्हें अच्छी शुरुआत मिल गई थी। उनके पास एक बड़ी पारी खेलने और टीम को जीत दिलाने का मौका था, लेकिन उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। लगातार खराब फॉर्म की वजह से सैमसन आलोचना के केंद्र में हैं। अब पांचवें मैच के दौरान सभी की नजरें संजू सैमसन पर रहेगी।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी