सचिन तेंदुलकर और इरफान पठान (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

सचिन तेंदुलकर से लेकर गंभीर और पठान तक, क्रिकेट जगत ने ऐसे दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Indian Cricket Fraternity Wishes Happy Independence Day: भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। इसमें सचिन से लेकर सहवाग, गंभीर तक सभी ने बधाई दी।

उज्जवल सिन्हा

Indian Cricket Fraternity Wishes Happy Independence Day: 15 अगस्त 2025 को देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया। वहीं इस दौरान भारतीय क्रिकेट जगत के सितारे ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान और हार्दिक पांड्या ने शुभकामनाएं दी।

सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर किया, जिसमें वो तिरंगे को हाथों में लिए हुए हैं। वहीं उन्होंने लिखा कि स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिन्द।

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर उन दिनों की है, जब वह भारत के लिए खेला करते थे। गंभीर भारत की जीत के बाद जोश में दिखाई दे रहे हैं और सामने तिरंगा झंडा लहरा रहा है। तस्वीर के साथ कैप्शन में गंभीर ने लिखा, मेरा देश, मेरी पहचान, मेरी जिंदगी, जय हिंद।

हार्दिक पांड्या ने क्या लिखा?

भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने एक्स पर तिरंगा झंडा लिए हुए अपनी तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर टी20 विश्व कप 2024 फाइनल की है। भारत उस टूर्नामेंट के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व विजेता बना था। कैप्शन में हार्दिक ने लिखा, 'स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, भारत।'

वीरेंद्र सहवाग ने भी दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी एक तस्वीर और कविता के माध्यम से देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। सहवाग ने एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में गांव में कुछ बच्चे एक झंडे को घेरे खड़े हैं और सलामी दे रहे हैं। कैप्शन में सहवाग ने लिखा, "कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है, हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा, नशा ये हिन्दुस्तां के सम्मान का है। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"

पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी तिरंगे के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। कैप्शन में पठान ने लिखा, "सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी आजादी कड़ी मेहनत से मिली है; हमारा कर्तव्य है कि हम इसे जीवित रखें। भावना से, कर्म से और एकता से। जय हिंद। (आईएएनएस)

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए