महिला एशिया कप 2026 ट्रॉफी विवाद (सोर्स- @BCCIWomen)
क्रिकेट

ट्रॉफी लेने को तैयार था भारत, नाक बचाने के लिए जिद पर अड़े मोहसिन नकवी, BCCI ने एशिया कप विवाद की बताई सच्चाई

India Women’s Won Asia Cup 2026: भारत की महिला टीम ने एशिया कप जीतकर इतिहास रचा, लेकिन खिताब के बाद ट्रॉफी और मेडल न मिलने से विवाद खड़ा हो गया। बीसीसीआई ने पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा।

अक्षय साहू

India Women Asia Cup 2026 Trophy Controversy: भारतीय महिला टीम ने रविवार को इतिहास रचते हुए आठवीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की। भारतीय टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर एशिया कप 2026 टूर्नामेंट जीत लिया, लेकिन हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम को एशिया कप जीतने के बाद भी कोई ट्रॉफी नहीं मिली और न ही उन्हें कोई मेडल दिया गया।  

मैच खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में लगभग 50 मिनट की देरी हुई। इस देरी के पीछे एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नकवी (जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ हैं और पाकिस्तान के गृह मंत्री भी) थे। जानकारी के मुताबिक भारतीय महिला टीम ने नकवी की जगह एसीसी के उपाध्यक्ष से ट्रॉफी लेने की बात कही थी। लेकिन नकवी इसके लिए नहीं माने और उन्होंने भारतीय टीम को ट्रॉफी दिए बिना ही प्रेजेंटेशन सेरेमनी खत्म करवा दी।  

बीसीसीआई ने दिया था बीच का रास्ता

विवाद पर मीडिया से बात करते हुए बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि हम डेढ़ साल पहले (पुरुष एशिया कप के समय) लिए गए स्टैंड पर कायम हैं, हम सेरेमनी का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे, पिछले साल की ट्रॉफी हमें अभी तक नहीं मिली है। बीसीसीआई उन लोगों का सम्मान करते हुए अपना स्टैंड बनाए रखना चाहता है, जिन्होंने विदेशी भाड़े के सैनिकों के हाथों अपनी जान गंवाई है। 

सैकिया ने बताया कि बीसीसीआई ने पुरुष एशिया कप के समय हुए ट्रॉफी विवाद से बचने के लिए एसीसी को बीच का रास्ता दिया था। इसके तहत भारतीय टीम एसीसी के डिप्टी चेयरमैन से ट्रॉफी लेने को तैयार थी। हमने उनसे निवेदन किया था कि एसीसी के डिप्टी चेयरमैन ट्रॉफी सौंपें, लेकिन इसे एसीसी द्वारा अस्वीकार कर दिया गया। इसलिए हमारे पास सेरेमनी में शामिल न होने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। 

बीसीसीआई के साथ खड़ी है टीम: अमोल मजूमदार

मोहसिन नकवी के हाथों एशिया कप की ट्रॉफी नहीं लेने के विवाद पर टीम के कोच अमोल मजूमदार ने कहा कि ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला बीसीसीआई का है और हम इस स्टैंड के साथ हैं। हमारे लिए, यह टूर्नामेंट खत्म हो गया है, हम चैंपियन हैं, यह काफी है। यह बड़े बोर्ड पर था कि इंडिया एशिया कप 2026 का चैंपियन है। यह टूर्नामेंट हमारे लिए ऑफिशियली खत्म हो गया है। हम खुश हैं कि हम चैंपियन हैं और हम एशियन गेम्स का इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि, प्रेजेंटेशन सेरेमनी शुरू होने से पहले, टीम इंडिया अपने ही लोगों के साथ थी, उनके हेड कोच अमोल मजूमदार ने टीम को एड्रेस किया और बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया और वाइस-प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने पेसर नंदनी शर्मा को 'फील्डर ऑफ द मैच' मेडल दिया, जिन्होंने मैच में दो कैच लिए। सैकिया ने प्लेयर्स से बात की और टीम को उनकी जीत पर बधाई दी।

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक, पीएम मोदी की नीति की गृह मंत्री अमित शाह ने तारीफ की

India-Bangladesh: शेख हसीना के दौर को बताया अनकंफर्टेबल, अब भारत से रिश्ते रीसेट करना चाहता है बांग्लादेश

दिल्ली विधानसभा पीएसी का 'शीश महल' का दौरा, केजरीवाल आवास पर हुए खर्च की होगी जांच; कैमरों के साथ पहुंचेगी टीम

Hindi Diwas 2026: जब सबसे ज्यादा लोग बोलते हैं हिंदी, तो क्यों नहीं मिला राष्ट्रभाषा का दर्जा? पढें पूरी खबर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली