Vande Mataram: क्रिकेट मैच में पहली बार राष्ट्रगान से पहले गाया गया वंदे मातरम, हैरान रह गए दर्शक

IND vs AFG, 1st T20I:अरुण जेटली स्टेडियम में उस वक्त लोग हैरान रह गए जब राष्ट्रगान से पहले राष्ट्रगीत वंदे मातरम प्ले कर दिया गया।
Vande Mataram:
मैच से पहले वंदे मातरम गा रहे खिलाड़ीSource- Social Media
Published on: 
Updated on: 

IND vs AFG 1st T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 मुकाबले से पहले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक ऐसी घटना हुई, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। मैच शुरू होने से पहले आमतौर पर भारतीय टीम का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ बजाया जाता है, लेकिन इस बार उससे पहले ‘वंदे मातरम’ का गायन हुआ। स्टेडियम में पहले राष्ट्रगीत बजाया गया और उसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इस बदलाव ने सोशल मीडिया पर भी चर्चा छेड़ दी।

सालों पुरानी परंपरा में बदलाव

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों से पहले भारतीय टीम के राष्ट्रगान के तौर पर ‘जन गण मन’ बजाने की परंपरा रही है। हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेले जा रहे पहले टी20 में ‘वंदे मातरम’ को भी कार्यक्रम में शामिल किया गया। इसके साथ ही मैच से पहले होने वाले प्री-मैच समारोह में एक बदलाव देखने को मिला।

‘वंदे मातरम’ को लेकर पहले भी हो चुका है विवाद

‘वंदे मातरम’ को लेकर हाल के दिनों में राजनीतिक और सामाजिक बहस देखने को मिली है। सरकार की ओर से आधिकारिक कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के पूरे छह पदों को लेकर प्रोटोकॉल जारी किए जाने की बात भी सामने आई है।

इसके अलावा, अगस्त 2026 में Prevention of Insults to National Honour (Amendment) Act, 2026 पारित होने का दावा किया गया है, जिसमें ‘वंदे मातरम’ को ‘जन गण मन’ के समान कानूनी सुरक्षा देने की बात कही गई है। जानबूझकर राष्ट्रगीत में बाधा डालने पर तीन साल तक की सजा का प्रावधान बताए जाने की बात भी सामने आई है।

भारत की प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी को जगह नहीं

कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद जब टीम की प्लेइंग इलेवन सामने आई तो उसमें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम नहीं था।

सूर्यवंशी की जगह अनुभवी संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई है। वह जिम्बाब्वे सीरीज में भारतीय प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीन मैचों में 151 रन बनाए थे और उनका औसत 50 से ज्यादा रहा था। इसके बावजूद अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में उन्हें बाहर बैठना पड़ा।

Vande Mataram:
AFG vs IND 1st T20I Highlights: भारत ने अफगानिस्तान को पहले मैच में चटाई धूल, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी

भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।