क्रिकेट

IND vs WI 1st Test Day 1 Highlight: पहले दिन का खेल खत्म, KL राहुल का अर्धशतक, टीम इंडिया 41 रन पीछे

India vs West Indies 1st Day Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

संजय सिंह बिष्ट

India vs West Indies Cricket Score, 1st Test Day 1: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मुकाबला 9.30 बजे से शुरू हुआ। मुकाबले से पहले वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने टॉस जीता। उन्होंने टॉस जीतकर भारत के पहले गेंदबाजी करने का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियाई टीम 162 रन पर ढेर हो गई। इसके जवाब में टीम इंडिया ने पहले दिन के खेल समाप्त होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। अब टीम वेस्टइंडीज से कुल 41 रन पीछे हैं।

केएल राहुल का अर्धशतक

टीम इंडिया के पहले दिन सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 114 गेंदों का सामने करते हुए 53 रन बनाए। वहीं, यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन बड़ी पारी खेलने में असफल हुए। यशस्वी जायसवाल को जेडेन सील्स ने 36 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। वहीं, साई सुदर्शन ने सिर्फ 7 बनाए हैं। उन्हें कप्तान रोस्टन चेज ने अपना शिकार बनाया। वहीं, कप्तान शुभमन गिल 18 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं।

टीम इंडिया की बेहतरीन गेंदबाजी

मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर भारतीय गेंदबाजों के सामने कैरेबियाई बल्लेबाज पस्त नजर आए। ये ही कारण रहा कि पहले टेस्ट की पहली पारी में वेस्टइंडीज का कोई भी बल्लेबाज 40 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। टीम इंडिया के लिए मोहम्मद सिराज ने 4 तो जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट चटकाए। कुलदीप यादव को दो सफलताएं मिली। मैच के दूसरे दिन भारत की नजरें बड़े स्कोर पर रहेगी।

India vs West Indies Live Score, Day 1: पहले दिन का खेल हुआ खत्म

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन की समाप्ती हो चुकी है। भारतीय टीम को अभी ट्रायल के लिए 41 रन की जरूरत है। टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी में केएल राहुल ने अर्धशतक लगाया। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन के रूप दो विकेट लेने में भी कामयाब हुई। पहले दिन के खेल समाप्त होने तक केएल राहुल 53 तो कप्तान शुभमन गिल 18 रन बनाकर नाबाद हैं।

India vs West Indies Live Score, Day 1: केएल राहुल की शानदार फिफ्टी

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के बल्ले से शानदार फिफ्टी निकली है। उन्होंने ये पचास रन 101 गेंदों का सामना करते हुए बनाए। वहीं, वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को पवेलियन भेज दिया है। इस वक्त केएल राहुल के साथ कप्तान शुभमन गिल 13 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं।

India vs West Indies Live Score, Day 1: रस्टन चेज को मिली दूसरी सफलता

शुभमन गिल के बाद साई सुदर्शन भी आउट हो चुके हैं। उन्हें कैरेबियाई स्पिन गेंदबाज रस्टन चेज ने टीम की दूसरी सफलता के रूप में पवेलियन भेजा। साई सुदर्शन ने मुकाबले में सिर्फ 7 रन बनाने में कामयाब रहे। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर कप्तान शुभमन गिल आए हैं। दूसरी तरफ केएल राहुल मैदान पर बने हुए हैं और अपने अर्धशतक के नजदीक पहुंच चुके हैं।

India vs West Indies Live Score, Day 1: टीम इंडिया का पहला विकेट गिरा

यशस्वी जायसवाल के रूप में टीम इंडिया को पहला झटका लग चुका है। उन्हें कैरेबियाई तेज गेंदबाज जेडेन सील्स ने विकेटकीपर के हाथों कैच कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। जयसवाल ने मुकाबले की पहली पारी में कुल 36 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर साई सुदर्शन आए हैं। वहीं, केएल राहुल 29 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं।

India vs West Indies Live Score, Day 1: टीम इंडिया का स्कोर 50 पार

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन टीम इंडीया के बल्लेबाजों ने बेहतरीन अंदाज में शुरुआत की है। 16 ओवर तक टीम इंडिया का स्कोर 50 पार पहुंच गया है। इस वक्त केएल राहुल 25 तो यशस्वी जायसवाल 27 रन पर खेल रहे हैं। यदि स्कोर की बात करें तो वो 55/0 है। जबकि टीम इंडिया की पारी का 17वां ओवर चल रहा है।

India vs West Indies Live Score, Day 1: बारिश रुकी, शुरु हुआ मैच

अहमदाबाद में बारिश थम गई है और पिच से कवर्स हटा दिए गए हैं। खेल जल्द शुरू होगा। भारत ने 12.4 ओवर में बिना विकेट खोए 23 रन बनाए हैं। क्रीज पर केएल राहुल 18 और यशस्वी जायसवाल 4 रन पर मौजूद हैं। वेस्टइंडीज अब भी 139 रन से आगे है।

India vs West Indies Live Score, Day 1: बारिश के कारण रुका खेल

अमहमदाबाद में बारिश के कारण खेल को रोका गया है। अब तक 12.4 ओवर का खेल खेला जा चुका है और टीम इंडिया स्कोर बिना विकेट खोए 23 रन पहुंच चुका है। क्रीज पर केएल राहुल 18 रन बनाकर तो जशस्वी जायसवाल 4 पर मौजूद हैं। अब दोनों टीमें बारिश के रुकने का इंतजार कर रही हैं।

India vs West Indies Live Score, Day 1: टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरु

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले ही दिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी आ गई। टीम की तरफ से केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल मैदान पर आए हैं। वहीं, वेस्टइंडीज की तरफ से जेडन सील्स पहला ओवर लेकर आए। अभी तक टीम इंडिया ने 3 ओवर खेल लिए हैं। स्कोर 6/0 है। वहीं, केएल राहुल 6 रन पर तो जायसवाल शून्य पर नाबाद है।

India vs West Indies Live Score, Day 1: 162 बनाकर ऑलआउट हुई वेस्टइंडीज

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में वेस्टइंडीज की टीम 162 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है। कुलदीप यादव ने जोमेल वारिकन को आउट कर वेस्टइंडीज की पारी का समाप्त किया। इसी के साथ चाय की भी घोषणा कर दी गई है। चाय के बाद भारतीय टीम बल्लेबाजी करेगी।

India vs West Indies Live Score, Day 1: बुमराह वेस्टइंडीज को दिया आठवां झटका

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ा गई है। वेस्टइंडीज को पहली पारी में 150 रन पर आठवां झटका लगा है। जसप्रीत बुमराह ने जस्टिन ग्रीव्स को क्लीन बोल्ड किया। ग्रीव्स ने 48 बॉल में 32 रन की पारी खेली।

India vs West Indies Live Score, Day 1: वेस्टइंडीज का सातवां विकेट गिरा

वेस्टइंडीज को 144 रन पर सातवां झटका लगा है। खारी पियरे को वॉशिंगटन सुंदर ने आउट किया। पियरे 34 गेंदों में 11 रन बनाए।

India vs West Indies Live Score, Day 1: कप्तान रोस्टन चेज हुए आउट

मोहम्मद सिराज ने वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज को पवेलियन भेजा। उन्होंने 24 रन बनाए। वेस्टइंडी का स्कोर 32 ओवर के बाद 128/6 है।

India vs West Indies Live Score, Day 1: वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। वेस्टइंडीज ने पहले दिन के लंच के पहले ही 5 विकेट खो दिए।

India vs West Indies Live Score, Day 1: दूसरा सेशन शुरू, रोस्टन चेज़ और जस्टिन ग्रीव्स क्रीज पर मौजूद

लंच के बाद दूसरा सेशन शुरू हो गई है वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज़ और जस्टिन ग्रीव्स क्रीज पर मौजूद है। 26 ओवरों के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 99 रन पर 5 विकेट है।

India vs West Indies Live Score, Day 1: लंच तक वेस्टइंडीज का स्कोर 90/5

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन लंच के तक वेस्टइंडीज ने 90 रन पर 5 विकेट खो दिए है। कप्तान रोस्टन चेज 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। भारत के गेंदबाजों ने पहले सेशन में शानदार खेल दिखाया। माेहम्मद सिराज ने 7 ओवरों में तीन विकेट झटके तो वहीं जसप्रीत बुमराह और फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लिया।

India vs West Indies Live Score, Day 1: कुलदीप ने शाई होप को भेजा पवेलियन

वेस्टइंडीज को लंच से ठीक पहले पांचवां झटका लगा कुलदीप यादव की गेंद पर शाई होप बोल्ड हो गए। होप ने 36 गेदों में 26 रन बनाए।

India vs West Indies Live Score, Day 1: वेस्टइंडीज को लगा चौथा झटका

वेस्टइंडीज का चौथा विकेट 42 के स्कोर पर गिरा। ऐलेन ऐथनेज 12 रन बनाकर आउट हो गए। वेस्टइंडीज की स्थिति अब अच्छी नहीं दिख रही है। वहीं सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 में तीन विकेट चटकाए।

India vs West Indies Live Score, Day 1: ब्रेंडन किंग के रूप में लगा तीसरा झटका

ब्रेंडन किंग के रूप में वेस्टइंडीज को तीसरा झटका लगा है। वेस्टइंडीज को 39 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। ब्रेंडन किंग 13 रन बनाकर सिराज की गेंद पर बोल्ड हो गए। सिराज का यह दूसरा विकेट है।

India vs West Indies Live Score, Day 1: वेस्टइंडीज को लगा दूसरा झटका

वेस्टइंडीज को दूसरा झटका जॉन कैंपबेल के रूप में लगा। 20 के स्कोर पर वेस्टइंडीज को दूसरा झटका लगा। कैंपबेल 8 रन बनाकर आउट हो गए। बुमराह को इस मैच की पहली सफलता मिली।

India vs West Indies Live Score, Day 1: वेस्टइंडीज को लगा पहला झटका

चंद्रपॉल के रूप में वेस्टइंडीज को पहला झटका लगा। 12 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। मोहम्मद सिराज ने भारतीय टीम को पहली सलफता दिलाई। ऐलेक ऐथनेज बल्लेबाजी करने उतरे है।

India vs West Indies Live Score, Day 1: वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू

वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज कैप्पबेल और चंद्रपॉल ने पारी का आगाज किया। वहीं भारत के लिए पहला ओवर जसप्रीत बुमराह लेकर आए।

India vs West Indies Live Score, Day 1: किसी विपक्षी के खिलाफ सबसे लंबी अजेय पारी (टेस्ट)

  • 47 इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (1930-75)
  • 30 इंग्लैंड बनाम पाक (1961-82)
  • 29 वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड (1976-88)
  • 25 भारत बनाम वेस्टइंडीज (2002-23)*
  • 24 ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (1911-52)
  • 24 वेस्टइंडीज बनाम भारत (1948-71)

India vs West Indies Live Score, Day 1: भारतीय टीम की प्लेइंग-11

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

India vs West Indies Live Score, Day 1: वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11

टैगेनारिन चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक अथानाज़, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीप), रोस्टन चेज़ (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खैरी पियरे, जोहान लेने, जेडेन सील्स

India vs West Indies Live Score, Day 1: गिल ने क्या कहा?

साल के अंत से पहले हमें चार टेस्ट मैच खेलने हैं और हम चारों में जीत हासिल करना चाहेंगे। तैयारी अच्छी रही है। सभी बेहतरीन लय में हैं, बस लाल गेंद के प्रति अपनी मानसिकता को ढालना है। यह बहुत अच्छी पिच लग रही है। टॉस हारने से निराश नहीं हूं।

India vs West Indies Live Score, Day 1: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस

वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज के पक्ष में सिक्का गिरा और उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के समय चेज ने कहा कि थोड़ी नमी होगी, यह टेस्ट क्रिकेट है और हमें पहले कुछ घंटे संभालना होगा। यह एक युवा टीम है, हम मैदान पर आकर अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हम इस विकेट पर आखिरी बल्लेबाज़ी नहीं करना चाहते क्योंकि हमें पता है कि यह टर्न लेगी। हमने दो तेज़ गेंदबाज़, दो स्पिनर और एक ऑलराउंडर को उतारा है।

India vs West Indies Live Score, Day 1: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल

स्थान टीम का नाम मैच जीत हार ड्रॉ अंक पेनल्टी प्रतिशत (%)
1 ऑस्ट्रेलिया 3 3 0 0 36 0 100.00
2 श्रीलंका 2 1 0 1 16 0 66.67
3 भारत 5 2 2 1 28 0 46.67
4 इंग्लैंड 5 2 2 1 26 2 43.33
5 बांग्लादेश 2 0 1 1 4 0 16.67
6 वेस्ट इंडीज 3 0 3 0 0 0 0
7 न्यूज़ीलैंड 0 0 0 0 0 0 0
8 पाकिस्तान 0 0 0 0 0 0 0
9 दक्षिण अफ्रीका 0 0 0 0 0 0 0

India vs West Indies Live Score, Day 1: वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम

रोस्टन चेज़ (कप्तान), शाई होप (विकेटकीपर), जॉन कैंपबेल, टेगनारिन चंद्रपॉल, एलिक अथानाज़, ब्रैंडन किंग, जस्टिन ग्रीव्स, खारी पियरे, जोहान लेने, एंडरसन फिलिप, जेडन सील्स, जोमेल वार्रिकन, जेडिया ब्लेड्स, केवलन एंडरसन, टेविन इमलाच

India vs West Indies Live Score, Day 1: टेस्ट के लिए ऐसी है भारत की टीम

शुभमन गिल (कप्तान), एन जगदीसन (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी

India vs West Indies Live Score, Day 1: कहां देख सकते हैं ये मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा और जियो हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर मैच को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।

India vs West Indies Live Score, Day 1: 9 बजे होगा टॉस

अहमदाबाद में भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा और टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे होगा।

India vs West Indies Live Score, Day 1: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट में स्वागत है

सुप्रभात दोस्तों! नमस्कार, भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की सीरीज़ के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल की हमारी लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। सीरीज का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात