केएल राहुल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

केएल राहुल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए पूरे किए 4000 रन

KL Rahul: केएल राहुल ने भारत और साउथ अफ्रीका के पहले टेस्ट में 39 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन पूरे किए। भारत ने 189 रनों पर ऑलआउट होकर 30 रन की बढ़त बनाई।

उज्जवल सिन्हा

KL Rahul Completed 4000 Test Runs: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में केएल राहुल ने 39 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन पूरे कर लिए हैं। केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच की पहली पारी के दौरान यह मुकाम हासिल किया।

केएल राहुल टेस्ट करियर में अब तक 11 शतक और 20 अर्धशतक अपने नाम कर चुके हैं। केएल राहुल टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाले 18वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 200 टेस्ट मुकाबलों की 329 पारियों में 53.78 की औसत के साथ 15,921 रन बनाए। तेंदुलकर इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट में 15 हजार रन के आंकड़े को छुआ।

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे सीरीज के पहले मुकाबले की बात करें, तो टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में सिर्फ 55 ओवरों का ही सामना कर सकी। एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। रिकेल्टन 23 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया।

बुमराह ने चटकाए 5 विकेट

टीम 71 रन तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से टोनी डी जोर्जी ने वियान मुल्डर के साथ चौथे विकेट के लिए 43 रन जोड़ते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। साउथ अफ्रीका के लिए इस पारी में मार्करम ने सर्वाधिक 31 रन बनाए, जबकि मुल्डर और जोरजी 24-24 रन बनाकर आउट हुए। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 27 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं।

189 रनों पर भारतीय टीम भी हुई ढेर

भारतीय टीम 189 रनों पर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में भारतीय टीम ने 30 रनों की बढ़त ले ली है। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने बनाए। केएल राहुल ने 39 रनों की पारी खेली।

उसके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 29, ऋषभ पंत ने 27, रवींद्र जडेजा ने 27, अक्षर पटेल ने 16, ध्रुव जुरेल ने 14 और जायसवाल ने 12 रनों की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए साइमन हार्मर ने 4 और मार्को यानसेन ने 3 विकेट चटकाए।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान