सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

सूर्यकुमार यादव होंगे रोहित-विराट के इस क्लब में होंगे शामिल? तोड़ सकते हैं AB डिविलियर्स का रिकॉर्ड

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव पिछले एक साल से खराब फॉर्म में हैं। उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं निकली है और उनका आखिरी अर्धशतक पिछले साल अक्टूबर में आया था।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs SA 2nd T20 Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का रोमांच जारी है। सीरीज की शुरुआत कटक में हुए पहले मुकाबले से हुई, जहां भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 101 रनों के बड़े अंतर से हराया। इस जीत ने टीम इंडिया का आत्मविश्वास बढ़ा दिया है और अब मुल्लांपुर में होने वाले दूसरे मुकाबले में एक बार फिर दमदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

सूर्यकुमार यादव के सामने बड़ा मौका

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए दूसरा टी20 मुकाबला काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। पहले मैच में उनका बल्ला नहीं चल पाया और वह मात्र 12 रन बनाकर आउट हो गए थे। पिछले एक साल से सूर्या बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो पाए हैं। उनका आखिरी अर्धशतक अक्टूबर 2024 में हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ आया था। ऐसे में टीम और फैंस को उम्मीद है कि वह मुल्लांपुर में रन बनाएंगे और टीम को मजबूत शुरुआत देंगे। इस मैच में सूर्या के पास एक बड़ा मील का पत्थर हासिल करने का मौका भी है। वह T20 क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने के बेहद करीब हैं। इस खास उपलब्धि को छूने के लिए उन्हें सिर्फ 47 रन बनाने होंगे। अभी उनके नाम T20 क्रिकेट में 343 मैचों की 317 पारियों में 8953 रन दर्ज हैं। अगर वह इस आंकड़े को छू लेते हैं, तो वह 9 हजार रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • विराट कोहली - 13543
  • रोहित शर्मा - 12248
  • शिखर धवन - 9797
  • सूर्यकुमार यादव - 8953
  • सुरेश रैना - 8624

फील्डिंग में भी रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, फील्डिंग में भी सूर्यकुमार यादव एक खास उपलब्धि के करीब हैं। एक और कैच पकड़ते ही वह T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ देंगे। सूर्या अब तक 170 कैच ले चुके हैं और एबीडी के नाम भी इतने ही कैच दर्ज हैं। हालांकि, दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ने यह आंकड़ा सूर्या से तीन मैच कम खेलकर हासिल किया था। सूर्या मौजूदा सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में सुरेश रैना को भी पीछे छोड़ सकते हैं।

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय

  • विराट कोहली - 185
  • रोहित शर्मा - 175
  • सुरेश रैना - 172
  • सूर्यकुमार यादव - 170
  • मनीष पांडेय - 149

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत