तिलक वर्मा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

कटक में तिलक वर्मा का शक्तिशाली शॉट, जड़ा दनदनाता छक्का, गेंद चली सीधे स्टेडियम के पार, देखें वीडियो

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में तिलक वर्मा की बल्लेबाजी काफी धीमी नजर आई। मिडिल ऑर्डर में खेलने उतरे तिलक 32 गेंदों में सिर्फ 26 रन बनाकर आउट हो गए।

संजय सिंह बिष्ट

Tilak varma 89 meter Six: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 9 दिसंबर को कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टॉप ऑर्डर पूरी तरह से दबाव में नजर आया।

टॉप ऑर्डर का फ्लॉप शो बना चिंता का विषय

भारतीय पारी की शुरुआत खराब रही। शुभमन गिल सिर्फ 2 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 11 गेंदों पर 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में 17 रन जरूर बनाए, लेकिन वह भी अपनी शुरुआत को आगे नहीं बढ़ा सके। नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने आए अक्षर पटेल ने 21 गेंदों में 23 रन जोड़े, लेकिन वह भी पारी को संभालने में सफल नहीं रहे।

नॉर्खिया के खिलाफ लगाया जबरदस्त छक्का

हालांकि तिलक वर्मा की पारी का एक शानदार पल फैंस को जरूर देखने को मिला। भारतीय पारी के 10वें ओवर में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया की गेंद पर तिलक ने गगनचुंबी छक्का जड़ा। ओवर की तीसरी गेंद पर लगाया गया यह शॉट सीधे स्टेडियम के बाहर चला गया। बताया जा रहा है कि यह छक्का करीब 89 मीटर लंबा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तिलक वर्मा को मिली शुरुआत, लेकिन पारी रही धीमी

मिडिल ऑर्डर में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टिकने की कोशिश जरूर की, लेकिन उनका रन रेट काफी धीमा रहा। तिलक वर्मा 32 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके और एक छक्का निकला। पिच पर टिकने के बावजूद तिलक बड़े शॉट्स नहीं लगा सके, जिससे रन गति प्रभावित रही।

तिलक वर्मा ने पूरे किए 1000 T20I रन

इस पारी के दौरान तिलक वर्मा ने एक बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि भी हासिल की। उन्होंने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर के 1000 रन पूरे कर लिए। मैच से पहले तिलक इस मुकाम से सिर्फ 4 रन दूर थे और उन्होंने जैसे ही 4 रन बनाए, यह उपलब्धि अपने नाम कर ली। तिलक वर्मा ने महज 34 पारियों में 1000 T20I रन पूरे किए और वह ऐसा करने वाले 13वें भारतीय बल्लेबाज बन गए। लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर वह इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की मजबूत कड़ी बनते जा रहे हैं।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद