गुवाहाटी में न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव (फोटो- @BCCI) 
क्रिकेट

क्रिकेट इतिहास की सबसे खतरनाक पिटाई! 60 गेंदों में कूटे 154 रन, टीम इंडिया ने तोड़े दिए दुनिया के तमाम रिकॉर्ड

Indian Cricket Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में भारतीय टीम ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs NZ 3rd T20I: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया तीसरा टी20 मुकाबला पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा। इस मैच में भारत ने न सिर्फ 154 रन का लक्ष्य महज 10 ओवर में हासिल कर लिया, बल्कि कई बड़े और ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। आक्रामक बल्लेबाजी और तूफानी शुरुआत के दम पर भारतीय टीम ने यह मुकाबला यादगार बना दिया। आइए इस मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

भारत के लिए टी20 में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी

इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी जड़ी। उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यह पारी भारतीय टी20 इतिहास की सबसे विस्फोटक पारियों में शामिल हो गई। भारत के लिए टी20 में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड अब भी युवराज सिंह के नाम दर्ज है, लेकिन अभिषेक शर्मा की यह पारी भी खास मानी जा रही है।

भारत की टी20 में सबसे तेज टीम फिफ्टी

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में अपनी सबसे तेज टीम फिफ्टी पूरी की। भारत ने महज 3.1 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए थे। यह भारत के टी20 इतिहास की अब तक की सबसे तेज टीम फिफ्टी है, जिसने विपक्षी गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।

भारत का दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर

इस मुकाबले में भारत ने पावरप्ले के दौरान भी रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने 6 ओवर के पावरप्ले में 2 विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए। यह भारत का टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। इस दौरान भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर कोई रहम नहीं दिखाया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर

टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह अब तक का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर भी बन गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था, जिसने साल 2018 में कीवी टीम के खिलाफ पावरप्ले में बिना विकेट खोए 91 रन बनाए थे। भारत ने इस मैच में उस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा टी20आई फिफ्टी

इस मैच के साथ एक और बड़ा रिकॉर्ड बना। टी20 इंटरनेशनल में 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड अब संयुक्त रूप से अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव के नाम हो गया है। दोनों बल्लेबाजों ने अब तक 9-9 बार यह कारनामा किया है। यह आंकड़ा उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और निरंतरता को दर्शाता है। इस तरह गुवाहाटी में खेला गया यह मुकाबला सिर्फ जीत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि रिकॉर्ड्स के लिहाज से भी भारतीय क्रिकेट इतिहास में दर्ज हो गया।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें