नैट साइवर-ब्रंट और हरमनप्रीत कौर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

इंग्लैंड के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला, जीत से पक्की होगी सेमीफाइनल की राह, ऐसी होगी प्लेइंग XI?

IND W vs ENG W: इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में संभावित बदलाव देखे जा सकते हैं। गेंदबाजी विभाग में रेणुका सिंह ठाकुर को मौका मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

संजय सिंह बिष्ट

ICC Women's ODI World Cup 2025: महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का 19 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला है। यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि सेमीफाइनल की उम्मीदें जीवित रखने के लिए जीत बेहद जरूरी है। भारत को पहले ही साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है। इन हारों ने टीम की गेंदबाजी कमजोरियों को उजागर किया। ऐसे में कप्तान हरमनप्रीत कौर को छठे गेंदबाज को लेकर रणनीति तय करनी होगी और गेंदबाजी में संतुलन बनाए रखना होगा।

मंधाना और रावल के कंधों पर हो ओपनिंग की जिम्मेदारी

ओपनिंग के लिए स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल को मौका मिल सकता है। स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक जमाया था और उन्होंने अपने फॉर्म में वापसी की संकेत दिए। हालांकि, इससे पहले के मैचों में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। प्रतिका रावल कई मैचों में अच्छी शुरुआत करने में कामयाब रही हैं, लेकिन उन्हें बड़ी पारी खेलने में सफलता नहीं मिली। टीम मैनेजमेंट और कप्तान उन्हें एक और मौका दे सकती हैं। तीसरे नंबर पर हरलीन देओल को मौका मिलने की उम्मीद है, जिससे टीम का मध्यक्रम मजबूत रहेगा।

कप्तान हरमनप्रीत और जेमिमा से होगी बड़ी पारी की उम्मीद

विकेटकीपर की जिम्मेदारी ऋचा घोष को सौंपी जा सकती है। कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिगेज से अभी तक कोई बड़ी पारी देखने को नहीं मिली है। पिछले दो मैचों में टॉप ऑर्डर का प्रदर्शन कमजोर रहा, वहीं मिडिल ऑर्डर की बल्लेबाजों ने भी संतोषजनक योगदान नहीं दिया। दीप्ति शर्मा ने कुछ बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन टीम में उनका स्थान सीमित रह सकता है।

गेंदबाजी में बदलाव की संभावना है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में रेणुका सिंह ठाकुर को मौका मिल सकता है, जबकि अमनजोत कौर को बाहर किया जा सकता है। रेणुका की वापसी से भारतीय आक्रमण में विविधता आएगी। युवा और अनुभवहीन क्रांति गौड़ पर अब अधिक दबाव रहेगा, क्योंकि उन्होंने अब तक अच्छी गेंदबाजी दिखाई है। इसके अलावा बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव और तेज गेंदबाज अरूंधति रेड्डी भी गेंदबाजी विकल्प के तौर पर शामिल हो सकते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिगेज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी और राधा यादव।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद