क्रिकेट

IND vs ENG 3rd Test Highlights: भारत को 135 रन की जरूरत, इंग्लैंड को 6 विकेट...

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारतीय टीम को जीत पांचवें दिन 135 रन बनाने की जरूरत है। भारत ने चौथे दिन 4 विकेट गंवा दिए हैं।

उज्जवल सिन्हा

India vs England Live Score, 3rd Test Day 4: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म हो गया। भारतीय टीम को जीत के लिए अभी 135 रनों की और जरूरत है। भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट खोकर 58 रन बनाए। केएल राहुल 33 बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की टीम रविवार को भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन दूसरी पारी में 192 रन पर सिमट गई। इससे भारत को जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य मिला। भारत के लिए स्पिन आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने 22 रन देकर चार विकेट झटके। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने दो-दो जबकि नीतीश कुमार रेड्डी और आकाशदीप ने एक एक विकेट हासिल किया। इंग्लैंड ने सुबह बिना विकेट गंवाए दो रन से आगे खेलना शुरू किया। उसके लिए जो रूट ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। इंग्लैंड और भारत दोनों ने पहली पारी में 387 रन बनाए थे।

IND vs ENG 3rd Test, Day 4 Live: तीसरा सेशन रहा इंग्लैंड के नाम

तीसरा सत्र पूरी तरह इंग्लैंड के नाम रहा, जहां उन्होंने चार अहम विकेट लेकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया है। अब पांचवें और अंतिम दिन भारत की उम्मीदें केएल राहुल और ऋषभ पंत पर टिकी होंगी। दोनों बल्लेबाज़ों पर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने की बड़ी ज़िम्मेदारी होगी।

वहीं इंग्लैंड की कोशिश होगी कि वह जल्दी से जल्दी बचे हुए छह विकेट निकालकर यह मुकाबला अपने नाम करे। जैसे पहली पारी में मैच बराबरी पर था, वैसे ही अब भी दोनों टीमें लगभग बराबर की टक्कर पर हैं। मैच आख़िरी दिन किसी भी दिशा में जा सकता है और यही इस टेस्ट को खास बनाता है। तो तैयार रहिए पांचवें दिन के लिए क्योंकि क्रिकेट का असली ड्रामा अब बाकी है।  मिलते हैं आख़िरी दिन के खेल में  तब तक के लिए दीजिए इजाज़त। शुभरात्रि!

IND vs ENG 3rd Test, Day 4 Live: आकाश दीप के आउट के साथ खत्म हुआ दिन का खेल

बेन स्टोक्स ने आकाश दीप को आउट करके भारतीय टीम को चौथा झटका दिया। चौथा विकेट 58 के स्कोर पर गिरा। आकाश दीप 1 रन बनाकर आउट हो गए। केएल राहुल 33 रन बनाकर नाबाद रहे। कल भारत को जीतने के लिए 135 रन और बनाने होंगे। वहीं इंग्लैंड को जीत के लिए 6 विकेट चाहिए होगा।

IND vs ENG 3rd Test, Day 4 Live: शुभमन गिल ने किया निराश

शुभमन गिल 6 रनों पर पगबाधा हो गए। ब्राइडन कार्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए शुभमन गिल को आउट किया। 56 के स्कोर पर तीसरा विकेट लिया।

IND vs ENG 3rd Test, Day 4 Live: करुण नायर के रूप में लगा दूसरा झटका

भारतीय टीम को दूसरा झटका करुण नायर के रूप में लगा। नायर 14 रन बनाकर आउट हो गए। 41 के स्कोर पर टीम का दूसरा विकेट गिरा। कप्तान शुभमन गिल अब क्रीज पर आए हैं।

IND vs ENG 3rd Test, Day 4 Live: भारत को लगा पहला झटका

भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा है। आर्चर ने यशस्वी को आउट करके इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। दोनों पारी में आर्चर ने ही जायसवाल को चलता किया। जायसवाल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। 5 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा है। जीत के लिए 188 रनों की जरूरत है।

IND vs ENG 3rd Test, Day 4 Live: 192 रन बना सकी इंग्लैंड

इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 192 रन बना सकी। इस दौरान जैक क्रॉली ने 22, बेन डकेट ने 12, जो रूट ने 40, हैरी ब्रूक ने 23, बेन स्टोक्स ने 33 और क्रिस वोक्स ने 10 रन बनाए। भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 4, बुमराह ने 2, सिराज ने 2 विकेट चटकाए।

IND vs ENG 3rd Test, Day 4 Live: इंग्लैंड की पारी सिमटी

इंग्लैंड की दूसरी पारी 192 रनों पर सिमट गई है। वाशिंगटन सुंदर ने बशीर को बोल्ड करके पारी को समेट दिया है। इसके साथ ही वाशिंगटनस सुंदर ने इस पारी में 4 विकेट लिए और चारों बल्लेबाजों को बोल्ड किया। अब भारतीय टीम को जीत के लिए 193 रनों की जरूरत है।

IND vs ENG 3rd Test, Day 4 Live: बुमराह ने दिया एक और झटका

इंग्लैंड को 185 के स्कोर पर 9वां झटका लगा। वोक्स 10 रन बनाकर आउट हुए। अब इंग्लैंड को ऑलआउट करने के लिए एक विकेट और चाहिए। उम्मीद है कि जल्द भारतीय टीम एक विकेट ले लेगी।

IND vs ENG 3rd Test, Day 4 Live: इंग्लैंड को लगा 8वां झटका

इंग्लैंड को 182 के स्कोर पर 8वां झटका लगा है। ब्राइडन कार्स 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बुमराह ने कार्स को बोल्ड कर दिया। अब भारतीय टीम की नजरें जल्द से जल्द पारी को खत्म करने पर रहेगी।

IND vs ENG 3rd Test, Day 4 Live: सुंदर ने स्टोक्स को भी भेजा पवेलियन

वाशिंगटन सुंदर ने स्टोक्स को बोल्ड कर दिया। स्टोक्स 33 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड को 181 रन पर 7वां झटका लगा है। भारत को 200 के अंदर इंग्लैंड को ऑल आउट करना होगा। तभी मुकाबला भारत के हाथ में रहेगा।

IND vs ENG 3rd Test, Day 4 Live: चाय तक इंग्लैंड ने गंवाए 6 विकेट

इंग्लैंड ने इस सेशन में दो विकेट गंवाए। जो रूट और जेमी स्मिथ आउट हुए। इंग्लैंड ने अभी 52 ओवर में 175 रन बनाए हैं। स्टोक्स 27 और वोक्स 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के लिए इस सेशन में दो विकेट वाशिंगटन सुंदर को मिला। आखिरी सेशन में के पहले घंटे में भारत की नजरें इंग्लैंड को ऑलआउट करने पर रहेगी।

IND vs ENG 3rd Test, Day 4 Live: जेमी स्मिथ हुए बोल्ड

जेमी स्मिथ को वाशिंगटन सुंदर ने बोल्ड कर दिया। जेमी स्मिथ 8 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड को छठा झटका 164 के स्कोर पर लगा। अब भारतीय टीम को जल्द से जल्द ऑल आउट करना होगा ताकि इस मुकाबले को जीत सके।

IND vs ENG 3rd Test, Day 4 Live: जो रूट हुए आउट

इंग्लैंड को पांचवां झटका जो रूट के रूप में लगा। वाशिंगटन सुंदर ने जो रूट को 40 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। इंग्लैंड ने अब तक 154 रन बनाए हैं। यहां से भारतीय टीम को जल्दी से जल्दी ऑलआउट करना होगा।

IND vs ENG 3rd Test, Day 4 Live: इंग्लैंड 100 के पार

इंग्लैंड ने 100 रनों का आंकड़ा पार लिया। लंच के बाद इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार चला गया। जो रूट और बेन स्टोक्स बल्लेबाजी कर रहे हैं। 29 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 115 रन है। रूट 28 और स्टोक्स 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs ENG 3rd Test, Day 4 Live: लंच तक इंग्लैंड ने बनाए 98 रन

लंच तक इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए हैं। इस दौरान जो रूट और बेन स्टोक्स बल्लेबाजी कर रहे हैं। जो रूट 17 और बेन स्टोक्स 2 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉली ने 22, हैरी ब्रूक ने 23, बेन डकेट ने 12 और ओली पोप 4 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं भारत के लिए सिराज ने 2, आकाश दीप ने 1 और रेड्डी ने 1 विकेट चटकाए।

IND vs ENG 3rd Test, Day 4 Live: पहले सेशन में भारत को मिली 4 सफलता

पहले सेशन में भारत को 4 सफलता मिली है। भारत के लिए दो विकेट मोहम्मद सिराज, एक विकेट नीतीश रेड्डी और एक विकेट आकाश दीप ने चटकाया। आज 24 ओवर में भारत ने 96 रन खर्च करके 4 विकेट चटकाए। लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 98 रन है।

IND vs ENG 3rd Test, Day 4 Live: हैरी ब्रूक हुए आउट

इंग्लैंड को चौथा झटका हैरी ब्रूक के रूप में लगा। हैरी ब्रूक 23 रन बनाकर आकाश दीप की गेंद पर आउट हो गए। 87 के स्कोर पर इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा।

IND vs ENG 3rd Test, Day 4 Live: रेड्डी ने जैक क्रॉली को चलता किया

नीतीश रेड्डी ने जैक क्रॉली को आउट करके इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया है। इंग्लैंड का तीसरा विकेट 50 के स्कोर पर गिरा है। क्रॉली 22 रन बनाकर आउट हो गए।

IND vs ENG 3rd Test, Day 4 Live: सिराज ने ओली पोप को भेजा पवेलियन

सिराज ने भारतीय टीम को दूसरी सफलता भी दिला दी है। सिराज ने ओली पोप को 4 रनों पर ही पवेलियन भेज दिया। इंग्लैंड का दूसरा विकेट 42 के स्कोर पर गिरा। दोनों विकेट सिराज ने लिए।

IND vs ENG 3rd Test, Day 4 Live: इंग्लैंड को लगा पहला झटका

तीसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। चौथे दिन इंग्लैंड के खिलाड़ी ने आक्रामक शुरुआत की थी लेकिन छठे ओवर में सिराज ने बेन डकेट को आउट करके पहला झटका दिया। 22 के स्कोर पर इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा। बेन डकेट 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

IND vs ENG 3rd Test, Day 4 Live: जल्द होगा दिन का खेल शुरू

चौथे दिन का खेल 3.30 बजे से शुरू होगा। आज का दिन काफी रोमांचक होने वाला है। इस मैच में अभी तक तीनों रिजल्ट संभव है। दोनों टीमें जीत या हार सकती है। वहीं मुकाबला ड्रॉ होने का चांस भी ज्यादा है। यह आज के दिन के खेल पर निर्भर करेंगे कि यह मुकाबला किस तरफ जा रहा है।

IND vs ENG 3rd Test, Day 4 Live: टेस्ट क्रिकेट में 9वीं बार दोनों टीमों का स्कोर हुआ बराबर

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 9वीं बार ऐसा हुआ है जब दोनों टीमों का स्कोर पहली पारी में बराबर रहा हो। भारत के साथ दो बार पहले भी ऐसा हो चुका है।

IND vs ENG 3rd Test, Day 4 Live: तीसरे दिन का ऐसा रहा है खेल का हाल

तीसरे दिन तक भारत और इंग्लैंड की टीमें बराबरी पर है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 387 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने भी पहली पारी में 387 रन बनाए। दोनों टीमों का स्कोर बराबर है। दोनों टीमों की तरफ से पहली पारी में एक-एक शतक लगे हैं। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट और भारत की तरफ से केएल राहुल ने शतक बनाया है।

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं