अभिषेक शर्मा (सोर्स- IANS) 
क्रिकेट

IND vs ENG 2nd T20: भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 रनों का लक्ष्य, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी

Ind vs Eng T20 Series: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए। डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ईशान किशन ने 49 रनों की पारी खेली।

अक्षय साहू

Ind vs Eng Second T20 Match Live: इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए हैं। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने शानदार पारी खेली।  इस मुकाबले से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भारतीय पारी की शुरुआत करने अभिषेक शर्मा के साथ उतरे। वैभव ने अपनी जानी-पहचानी आक्रामक बल्लेबाजी की झलक दिखाई और 2 छक्के लगाए, लेकिन उनकी पारी लंबी नहीं चल सकी।

डेब्यू में सिर्फ 14 रन बना पाए वैभव सूर्यवंशी

वैभव 10 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए। वह विल जैक्स की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में स्टंप आउट हो गए। वैभव और अभिषेक के बीच पहले विकेट के लिए 4.5 ओवर में 50 रन की साझेदारी हुई।  वैभव के आउट होने के तुरंत बाद अभिषेक भी आउट हो गए। अपना 50वां मुकाबला खेल रहे अभिषेक ने 24 गेंदों पर 1 छक्के और 8 चौकों की मदद से 43 रन बनाए।

ईशान और श्रेयस की जोड़ी ने संभाला

ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर के बीच तीसरे विकेट के लिए 65 रन की अहम साझेदारी हुई। ईशान अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके। वह 40 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए, जबकि श्रेयस 22 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुए।

तिलक वर्मा ने बनाए तेज रन

तिलक वर्मा ने 11 गेंदों पर 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से नाबाद 24 रन बनाकर टीम को 190 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हर्षित राणा ने 3 गेंदों पर 1 छक्के की मदद से 6 रन बनाए।  इंग्लैंड की तरफ से सैम करन सबसे सफल गेंदबाज रहे। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए। विल जैक्स और लियाम डॉसन को 1-1 विकेट मिले। जोफ्रा आर्चर को भी 1 विकेट मिला।

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में डेब्यू के साथ इतिहास रचा। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 37 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वो अब भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

ABVP-SFI Clash: कोलकाता में ABVP-SFI का टकराव, जादवपुर यूनिवर्सिटी के बाहर झड़प में प्रतीक चिन्ह क्षतिग्रस्त

4 साल बाद मिला आयुषी को इंसाफ! ट्रॉली बैग हत्याकांड में कोर्ट ने सुनाया फैसला, माता-पिता को आजीवन कारावास

लद्दाख में जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट की एक बेंच बनेगी, अमित शाह ने किया ऐलान

Explainer: क्या है पीएम केयर्स फंड? महज 6 सालों में कैसे जमा हुए हजारों करोड़, अब क्यों उठ रहे हैं सवाल?

DUSU Election 2026: 600 CCTV से सख्त निगरानी, प्रिंटेड पोस्टर और शराब पर रोक; नियम तोड़ने पर रद्द होगा नामांकन