Who is James Coles? भारत के खिलाफ ODI टीम में पहली बार मिली जगह, जानिए इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी की कहानी

James Coles England ODI: डोमेस्टिक क्रिकेट में बल्ले और गेंद से धमाल मचाने वाले ससेक्स के युवा ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है।
James Coles England ODI
जेम्स कोल्स (सोर्स सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

England's New Star James Coles: डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार इंग्लैंड की वनडे टीम में शामिल किया गया है। आने वाले भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) द्वारा घोषित टीम में उनका नाम सबसे चर्चित चेहरों में से एक रहा। अपनी बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले कोल्स को इंग्लैंड क्रिकेट का उभरता हुआ सितारा माना जा रहा है। जेम्स कोल्स दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और स्लो लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाजी करते हैं।

जेम्स कोल्स का डोमेस्टिक रिकॉर्ड

जेम्स कोल्स डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वो अब तक 3,441 रन बना चुके हैं, जिसमें 9 शतक शामिल हैं। क्रिकेट के मैदान पर केवल बल्लेबाजी से ही नहीं, बल्कि उन्होंने अपनी अच् हुई गेंदबाजी के दम पर भी मैच का पासा पलटा है, जिसका प्रमाण उनके करियर के आंकड़े देते हैं जहां उन्होंने महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट चटकाते हुए कुल 74 शिकार अपने नाम दर्ज किए हैं।

16 साल की उम्र में बड़ा कमाल

कोल्स का क्रिकेट सफर बेहद कम उम्र में ही शुरू हो गया था। वह ऑक्सफोर्डशायर क्रिकेट बोर्ड और ससेक्स क्रिकेट क्लब (Sussex County Cricket Club) के प्लेयर डेवलपमेंट पार्टनरशिप प्रोग्राम की खोज माने जाते हैं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के मैग्डलेन कॉलेज स्कूल से पढ़ाई पूरी की और शुरुआती दिनों से ही अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सिर्फ 16 साल और 157 दिन की उम्र में जेम्स कोल्स ने ससेक्स के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पदार्पण किया।

साल 2020 में द ओवल मैदान पर सरे के खिलाफ बॉब विलिस ट्रॉफी के दौरान उन्हें डेब्यू करने का मौका मिला। इसके साथ ही वह ससेक्स के इतिहास में सबसे कम उम्र में फर्स्ट क्लास डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए। अब भारत के खिलाफ पहली बार इंग्लैंड की वनडे टीम में चयन के साथ जेम्स कोल्स के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी प्रतिभा साबित करने का बड़ा अवसर होगा। क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें इस युवा ऑलराउंडर के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com