IND Vs AUS 1st T20 Highlight: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा में बारिश की भेंट चढ़ गया। शुरुआत से ही मौसम ने खेल में खलल डाला, जिसके चलते मुकाबले को 18-18 ओवर का कर दिया गया था। हालांकि, खेल आगे बढ़ने के बाद 4.4 ओवर के बाद फिर से बारिश आ गई और मैच रोकना पड़ा।
बारिश रुकने से पहले भारत ने 9.4 ओवर में 97 रन पर एक विकेट खो दिया था। कप्तान सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल लय में नजर आए। दोनों बल्लेबाजों ने तेज गति से रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनकी बल्लेबाजी देखकर दर्शकों को उम्मीद है कि यह जोड़ी सीरीज में अहम भूमिका निभाएगी।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने इस मैच में रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह और नितीश रेड्डी को बाहर रखा। हालांकि भारत को वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन आखिरी मैच जीतने के बाद टीम का आत्मविश्वास ऊंचा है। टी20 एशिया कप 2025 में भारत अपराजित रहा था, और अब वह ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ जीत की लय बनाए रखने उतरेगा।
बारिश के कारण भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले मुकाबले को रद्द कर दिया गया है। अब इसके बाद दूसरे मुकाबला इसके ठीक दो दिन बाद 31 अक्टूबर को खेला जाएगा।
कैनबरा में लगातार बारिश के कारण मैच एक बार फिर बाधित हो गया है। आधे घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है और अब तक खेल शुरू नहीं हो पाया है। मैदान पर कवर बिछा दिए गए हैं और खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में लौट गए हैं। मौसम की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि अगर जल्द ही बारिश नहीं रुकी, तो ओवरों में और अधिक कटौती की जा सकती है। फिलहाल अंपायर और मैच अधिकारियों की नजर मौसम के सुधार पर टिकी हुई है।
बारिश के कारण एक बार फिर से कैनबरा में खेले जा रहे मुकाबले को रोका गया है। अब तक कुल 9.4 ओवर का खेल हो चुका है। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 97/1 है। गिल और कप्तान सूर्यकुमार दोनों बल्लेबाज अर्धशतक के करीब हैं। शुभमन गिल 20 गेंदों का सामना करते हुए 37 तो कप्तान सूर्यकुमार यादव 24 गेंदों में 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।
कैनबरा में बारिश के कारण मुकाबले को 5 ओवर के बाद रोका गया है। अब तक टीम इंडिया अभिषेक शर्मा के रूप में एक विकेट खो चुकी है। अभिषेक ने इस मुकाबले में 14 गेंदों का सामना करते हुए 19 रन बनाए। वहीं, शुभमन गिल 16 और कप्तान सूर्यकुमार यादव 8 रन बनाकर मैदान पर खेल रहे हैं। टीम इंडिया का स्कोर 5 ओवर के बाद 43/1 है।
टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा के रूप मे पहला व बड़ा झटका लग चुका है। उन्हें नाथ एलिस ने अपना शिकार बनाया। अभिषेक ने इस मुकाबले में 19 रन का योगदान दिया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव आए हैं। दूसरी तरफ शुभमन गिल 16 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 4.2 ओवर के बाद 36/1 है।
मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन और जोश हेजलवुड।
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 32 टी20 मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत का दबदबा साफ नजर आता है। टीम इंडिया ने 20 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 11 बार ही जीत पाई है। एक मैच बेनतीजा रहा है। आंकड़े बताते हैं कि टी20 में भारत का पलड़ा ऑस्ट्रेलिया पर भारी है।
कैनबरा में मैच के दिन सुबह हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन अच्छी बात यह है कि मुकाबले के दौरान भारी बारिश की आशंका नहीं है। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे और स्थानीय समयानुसार शाम 7:15 बजे शुरू होगा। मौसम ठंडा रहेगा, तापमान 9 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं, हवा की गति करीब 17 किमी प्रति घंटे रहेगी और ह्यूमिडिटी लगभग 51 प्रतिशत तक रह सकती है।
मनुका ओवल की पिच संतुलित मानी जाती है। यहां गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मदद मिलती है, जबकि बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए कुछ समय क्रीज पर बिताना पड़ता है। एक बार सेट हो जाने पर बल्लेबाज यहां बड़ी पारी खेल सकते हैं। हालांकि, इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं माना जाता। अब तक इस मैदान पर कुल 5 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। इनमें से 4 मैचों के नतीजे निकले हैं, जबकि 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था। यहां का औसत स्कोर 144 रन के करीब है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को दो बार जीत मिली है और दो बार चेज करने वाली टीम सफल रही है।