Ind Vs Afg 1st Day Scorecard: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन 3 विकेट खोकर 368 रन बनाए हैं। मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। शनिवार को पहले दिन का खेल खत्म होने तक शुभमन गिल और ऋषभ पंत नाबाद रहे। बता दें कि कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 103 रनों की पारी खेली। केएल राहुल 100 रन बनाकर आउट हुए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऋषभ पंत ने 50 रन बनाकर नाबाद रहे। साई सुदर्शन ने 81 रन की पारी खेली।
मुल्लांपुर में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को 12वें ओवर की अंतिम गेंद पर यशस्वी जायसवाल के रूप के रूप में 41 के स्कोर पर पहला झटका लगा। जायसवाल 32 गेंदों में 5 चौकों के साथ 24 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद साईं सुदर्शन ने केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 139 रन जोड़कर भारतीय टीम को 180 के स्कोर तक पहुंचाया। सुदर्शन ने 104 गेंदों में 13 चौकों के साथ 81 रन टीम के खाते में जोड़े। यहां से कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए उतरे, जिन्होंने केएल राहुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 67 रन जुटाकर स्कोर 247 रन तक पहुंचा दिया था। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए और दिन की समाप्ति से पहले अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
पहला दिन खत्म होने तक गिल और पंत के बीच चौथे विकेट के लिए 148 गेंदों में 121 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी है। गिल 143 गेंदों में 1 छक्के और 11 चौकों के साथ 103 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि पंत ने 70 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ 50 रन जुटा लिए हैं।
इस मुकाबले में टीम इंडिया केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ उतरी है।
यह भी पढ़ें- सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एक महीने के अंदर दो और कारनामों पर होगी नजर!
वहीं, हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नंगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमान शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी के साथ इस मैच में उतरी है।