विहान मल्होत्रा (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

Under-19 World Cup के सुपर-6 में विहान मल्होत्रा का शतक, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 353 रनों का बड़ा टारगेट

IND U19 vs ZIM U19: ग्रुप-2 के सुपर सिक्स मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विहान मल्होत्रा के शतक की बदौलत जिम्बाब्वे को जीत के लिए 353 रनों का बड़ा टारगेट दिया।

उज्जवल सिन्हा

Zimbabwe U19 vs India U19, 6th Match, Super Six Group 2: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स का मुकाबला शुरू हो चुका है। सुपर-6 का छठा मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है। ग्रुप-2 के सुपर सिक्स मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विहान मल्होत्रा के शतक की बदौलत जिम्बाब्वे को जीत के लिए 353 रन का लक्ष्य दिया है।

क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में खेले जा रहे छठे मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय के सलामी बल्लेबाज आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए महज 4.1 ओवर में ही 44 रन जोड़ दिए। हालांकि, 44 के स्कोर पर आरोन जॉर्ज 16 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

उसके बाद वैभव सूर्यवंशी का साथ देने कप्तान आयुष म्हात्रे क्रीज पर आए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हुई। आयुष म्हात्रे 21 रन बनाकर आउट हो गए। इसी बीच वैभव सूर्यवंशी ने अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन वो भी 101 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। वैभव ने 30 गेंदों में 52 रन बनाए। उसके बाद वेदांत त्रिवेदी 15 रन बनाकर आउट हो गए।

विहान मल्होत्रा और अभिज्ञान कुंडू के बीच शतकीय साझेदारी

यहां से विहान मल्होत्रा और अभिज्ञान कुंडू ने पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा किया। अभिज्ञान कुंडू 61 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं एक छोर पर विहान जमे रहे। अभिज्ञान के बाद कनिष्क चौहान भी 3 रन बनाकर वापस लौट गए। अंत में विहान का अमब्रिश और खिलन पटेल ने दिया। अमब्रिश और विहान के बीच सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। अमब्रिश 21 रन बनाकर आउट हो गए।

विहान मल्होत्रा का शतक

अंत में विहान ने खिलन पटेल के साथ मिलकर अपना शतक पूरा किया। विहान ने 107 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके की मदद से नाबाद 109 रन बनाए। वहीं खिलन पटेल 30 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 352 रन बनाए।  जिम्बाब्वे की तरफ से तातेंडा चिमुगोरो सबसे सफल गेंदबाज रहे। चिमुगोरो ने 8 ओवर में 49 रन देकर 3 विकेट लिए। सिम्बाराशे मुडजेंगरेरे ने 10 ओवर में 51 रन देकर 2 विकेट लिए। पनाशे मजाई को भी 2 विकेट मिले, लेकिन उन्हें 8 ओवर में 86 रन लुटाने पड़े। ध्रुव पटेल को 1 विकेट मिला।

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!

Murasu Live Photos: शाम ढलते ही भारत पर मुरासु चक्रवात का पहरा, इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे