अमेरिकी टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs USA T20 Match Highlight: सूर्यकुमार यादव की दमदार पारी, भारत ने USA के सामने खड़ा किया 161 रन का स्कोर

T20 World Cup 2026: भारत ने वानखेड़े में USA के सामने 161 रन का सम्माजनक स्कोर खड़ा किया। खराब शुरुआत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 84 रन की कप्तानी व अर्धशतकीय पारी खेली।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs USA, T20 World Cup 2026: भारतीय टीम ने शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। मुकाबले की शुरुआत भारत के लिए बिल्कुल अच्छी नहीं रही, क्योंकि पावरप्ले के दौरान ही टीम ने चार अहम विकेट गंवा दिए थे। शुरुआती झटकों के कारण एक समय टीम दबाव में नजर आ रही थी, लेकिन मध्यक्रम की जिम्मेदार बल्लेबाजी ने स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया।

शुरुआती ओवरों में लड़खड़ाई भारतीय बल्लेबाजी

अमेरिका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को दूसरे ही ओवर में बड़ा झटका लगा। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें तेज गेंदबाज अली खान ने आउट किया। अभिषेक के आउट होने के बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 37 रन की साझेदारी हुई, जिससे टीम कुछ हद तक संभली। ईशान किशन 16 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक वर्मा ने 16 गेंदों पर 25 रन का योगदान दिया। हालांकि शिवम दुबे खाता खोले बिना ही आउट हो गए, जिससे भारत की स्थिति फिर दबाव में आ गई।

एक ओवर में तीन विकेट लेकर शल्कविक ने बदला मैच का रुख

अमेरिका के गेंदबाज शैडली वान शल्कविक ने पावरप्ले के अंतिम चरण में शानदार गेंदबाजी करते हुए छठे ओवर में तीन विकेट झटके। उनके इस ओवर ने भारतीय पारी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। इसके बाद रिंकू सिंह भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और 14 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए। हार्दिक पांड्या भी लय हासिल नहीं कर पाए और 6 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अक्षर पटेल ने 11 गेंदों में 14 रन बनाकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने में योगदान दिया। अर्शदीप सिंह ने 6 गेंदों में 4 रन जोड़े, जबकि वरुण रन आउट हो गए।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी ने संभाली टीम

शुरुआती झटकों के बीच कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए नाबाद 84 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार ने 49 गेंदों का सामना किया और मुश्किल परिस्थितियों में टीम को संभालते हुए स्कोर 150 के पार पहुंचाया। उनकी इस कप्तानी पारी की बदौलत भारतीय टीम 161 रन तक पहुंचने में सफल रही, जो एक समय मुश्किल लग रहा था। अमेरिका की ओर से शैडली वान शल्कविक सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने तीन विकेट हासिल किए। अब देखना होगा कि भारतीय गेंदबाज इस स्कोर का बचाव किस तरह करते हैं और मैच का नतीजा किसके पक्ष में जाता है।

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA