भारत बनाम इंग्लैंड मैच का फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs NZ: यहां खेले जाएंगे भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के मुकाबले? सामने आया बड़ा अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और इंग्लैंड के बीच अगले साल 2026 की शुरुआत में यानी जनवरी महीने में 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबलों की सीरीज खेली जानी है। ऐसे में सीरीज के वेन्यू और तारीख को लेकर अपडेट सामने आया है।

संजय सिंह बिष्ट

न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले साल 2026 में होने वाली सीरीज के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। जिससे कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैंस भी खुश नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। ऐसे में ये दोनों खिलाड़ी अब सिर्फ वनडे मुकाबले में खेलते हुए दिखाई देंगे।

ऐसे में माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली को फैंस लंबे वक्त के बाद नीली जर्सी में खेलते हुए दिखाई देंगे। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सफेद बॉल श्रंख्ला को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस सीरीज के लिए वेन्यू का फैसला हो चुका है।

भारत-न्यूजीलैंड सीरीज पर आया ये बड़ा अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और इंग्लैंड के बीच अगले साल 2026 की शुरुआत में यानी जनवरी महीने में 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबलों की सीरीज खेली जानी है। पीटीआई की रिपोर्ट की मानें तो सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को हैदराबाद में खेला जाएगा। जबिक अंतिम मैच 31 जनवरी को होगा जो कि त्रिवेंद्रम में खेला जाना है। ऐसे में विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर मैदान पर भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

फिर दिखेंगे विराट-रोहित?

इससे पहले टीम इंडिया को बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी वनडे सीरीज खेलनी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी इस सीरीज के लिए मीटिंग नहीं की है। वहीं, इस वक्त टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर है। जहां पर उसे शुभमन गिल की अगुवाई में 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने है। लंबे वक्त के बाद ये पहली बार है जब टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी में विदेशी धरती पर कोई टेस्ट सीरीज खेलेगी।

भारत बनाम न्यूलीलैंड सीरीज का वेन्यू और तारीख

11 जनवरी, पहला वनडे- हैदराबाद

14 जनवरी, दूसरा वनडे- राजकोट

18 जनवरी, तीसरा वनडे- इंदौर

21 जनवरी, पहला टी20- नागपुर

23 जनवरी, दूसरा टी20- रांची

25 जनवरी, तीसरा टी20- गुवाहाटी

28 जनवरी, चौथा टी20- विजाग

31 जनवरी, पांचवां टी20- त्रिवेंद्रम

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल