जेमिमा रोड्रिग्स ने खेली शतकीय पारी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जेमिमा के आगे पस्त हुई ऑस्ट्रेलिया, ठोका यादगार शतक

ICC Women's ODI World Cup 2025: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर वनडे विश्वकप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया के लिए इस जीत की हीरो जेमिमा रोड्रिग्स रही।

संजय सिंह बिष्ट

India defeated Australia in Semi-Finals: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को महिला वनडे विश्वकप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में  5 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम इस विश्वकप के फाइनल में भी पहुंच गई है। टीम इंडिया के लिए इस जीत की हीरो जेमिमा रोड्रिग्स रही। उन्होंने मुश्किल वक्त में आकर यादगार शतक लगाया और टीम इंडिया को जीत दिलाने तक मैदान पर डटी रही।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए उसने 338 का स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया ने इस स्कोर को 48.3 ओवर में हासिल कर लिया।

जेमिमा रोड्रिग्स ने लगाया यादगार शतक

इस मुकाबले में टीम इंडिया की जीत का श्रेय जेमिमा रोड्रिग्स को जाता है। उन्होंने मुश्किल वक्त में आकर टीम इंडिया के लिए यादगार शतकीय पारी खेली औ जब तक टीम इंडिया को जीत नहीं मिली तब तक मैदान पर टिकी रही। जेमिमा ने 134 गेंदों का सामना करते हुए 127 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी के लिए जेमिमा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 88 गेंदों पर 89 रन बनाए। इससे पहले स्मृति मंधाना ने 24 गेंदों पर 24 रन बनाए। अंत में ऋचा घोष ने अपना क्लास दिखाया। घोष ने 16 गेंदों पर 26 रन की तेज तर्रार पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया के इस मुकाबले में गेंदबाजों का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा। कंगारू टीम के लिए सबसे ज्यादा किम गार्थ और एनाबेल सदरलैंड ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। गार्थ ने 7 ओवर में 46 रन दिए। वहीं, एनाबेल सदरलैंड ने 10 ओवर में 69 रन लुटाए। शेष किसी भी गेंदबाज विकेट लेने में नाकामयाब रहीं।

फीबी लिचफील्ड ने भी लगाया शतक

ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। हालांकि उसकी अच्छी शुरुआत का अंत उतना अच्छा नहीं रहा पाया। फिर भी कंगारू टीम ने भारत के सामने 338 रन बनाए। अब भारत के जीत के लिए 339 रन बनाने होंगे। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज फीबी लिचफील्ड 119 रन की विस्फोटक शतकीय पारी खेली। इसके अलावा एलिस पेरी और एश्ले गार्डनर ने अर्धशतकी पारी खेली। एलिस पेरी ने 77 तो एश्ले गार्डनर ने 63 रन बनाए।

वहीं, टीम इंडिया के इस मुकाबले ज्यादातर गेंदबाज महंगे साबित हुए। भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने लिए। इन दोनों को 2-2 विकेट मिले। वहीं, क्रांति गौड, अमनजोत कौर और राधा यादव को 1-1 विकेट मिला। अब टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने के लिए शानदार बल्लेबाजी करनी होगी।

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं