भारतीय ए महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

Women's Asia Cup Rising Stars 2026 का खिताब भारतीय टीम ने किया अपने नाम, बांग्लादेश को 46 रनों से हराया

Women's Asia Cup Rising Stars 2026: भारत ए महिला टीम ने बांग्लादेश को 46 रनों से हराकर विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का खिताब अपने नाम किया। गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

उज्जवल सिन्हा

India A Women vs Bangladesh A Women, Final: विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का खिताब भारत ए महिला टीम ने अपने नाम किया। भारत ए महिला टीम ने बांग्लादेश ए महिला टीम को 46 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। तेजल हसबनिस की अर्धशतकीय पारी के बदौलत भारत ए ने 134 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ए को 88 रनों पर ऑलआउट करके मुकाबले को जीत लिया।

बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ए की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय महिला टीम की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। 30 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। वृंदा दिनेश 19 रन बनाकर आउट हो गई। वहीं उसके बाद नंदिनी कश्यप भी 8 रन बनाकर आउट हो गई। मिन्नु मणि बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गई। वहीं अनुष्का शर्मा 8 रन बनाकर आउट हो गई। 44 के स्कोर पर भारत ए को चार झटके लगे।

पांचवें विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी

पांचवें विकेट के लिए तेजल हसबनिस और कप्तान राधा यादव ने मिलकर 69 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला और स्कोर पर 100 के पार पहुंचाया। 113 के स्कोर पर भारत ए को पांचवां झटका लगा है। राधा यादव 36 रन बनाकर आउट हो गई। वहीं उसके बाद तेजल हसबनिस ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

तेजल की नाबाद अर्धशतकीय पारी

तेजल ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 51 रनों की पारी खेली। तेजल की इस पारी के बदौलत भारत ए की महिला टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। बांग्लादेश ए के लिए फाहिमा खातुन ने 4 विकेट चटकाए। उसके अलावा फरजाना ने 1 और फतेमा ने 1 विकेट चटकाए।

बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ए महिला टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इश्मा तंजीम 3 रन बनाकर आउट हो गई। 12 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। उसके बाद शमीमा और सर्मिन सुल्ताना ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की। लेकिन 20 रन बनाकर शमीमा भी पवेलियन लौट गई। उसके बाद सर्मिन भी 18 रन बनाकर आउट हो गई। सादिया अख्तर 10 रन ही बना सकी।

88 रनों पर ऑलआउट हुई बांग्लादेश की टीम

बांग्लादेश की महिला टीम लगातार विकेट गंवाते रही। जिसके कारण बांग्लादेश ए महिला टीम 88 रनों पर ऑलआउट हो गई। 7 बैटरों ने दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं किया। जबकि बांग्लादेश के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कोरर शमीमा सुल्ताना रही। जिन्होंने 20 रनों की पारी खेली। वहीं भारत के लिए गेंदबाजी करते हुए प्रेमा रावत ने 3, तनुजा कंवर ने 2, सोनिया ने 2, साइमा ठाकुर ने 1 और राधा यादव ने 1 विकेट चटकाए।

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई