एशिया कप राइजिंग स्टार्स में इंडिया ए ने नेपाल को 306 रनों से हराया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल की पूरी टीम 26 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारत की इस जीत में बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों का अहम योगदान रहा।
India A Vs Nepal: इंडिया ए ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में नेपाल के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। हर्षित राणा और प्रिंस यादव की घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने नेपाल को 306 रन से हरा दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की पूरी टीम महज 26 रन पर सिमट गई।
इंडिया ए की ओर से प्रिंस यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। वहीं, हर्षित राणा ने 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जबकि शहबाज अहमद को 1 विकेट मिला।
इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए ने बड़ा स्कोर खड़ा किया था। टीम की ओर से कुमार कुशाग्र ने 117 रन की शानदार पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 107 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के शतकों की बदौलत इंडिया ए ने नेपाल के सामने बड़ा लक्ष्य रखा, जिसे हासिल करने में नेपाली टीम पूरी तरह नाकाम रही।
42 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया ने 50 ओवर में 300 से ज्यादा रन का स्कोर खड़ा किया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे तिलक वर्मा ने 107 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं, पांचवें नंबर के बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने 10 चौके और 5 छक्कों की मदद से 117 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 191 गेंदों में 206 रन की साझेदारी की, जिससे टीम इंडिया 300 रन से बड़ा टोटल खड़ा करने में सफल रही।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम का बेहद खराब प्रदर्शन देखने को मिला। पूरी टीम 12वें ओवर में ही महज 26 रन पर ऑलआउट हो गई। नेपाल के 11 बल्लेबाजों में से कोई भी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। पवन सर्राफ और राशिद खान ने 6-6 रन की सबसे बड़ी पारियां खेलीं। टीम के 5 बल्लेबाज तो अपना खाता भी नहीं खोल सके और शून्य पर आउट हो गए।