भारत बनाम श्रीलंका  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

IND vs SL 1st ODI: दिल्ली से छिना पहला वनडे, अब विशाखापत्तनम में भिड़ेंगी भारत-श्रीलंका; BCCI ने बदला वेन्यू

IND vs SL 1st ODI Venue Shifted: भारत-श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को दिल्ली में होने वाला पहला वनडे मुकाबला अब विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। जानिए BCCI ने डीडीसीए के अनुरोध पर क्यों लिया यह बड़ा फैसला।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज दूसरे जगह हुई शिप्ट

  • सीरीज का पहला वनडे मुकाबला अब दिल्ली के बजाय विशाखापत्तनम में खेला जाएगा

  • BCCI ने आधिकारिक तौर पर वेन्यू में हुए इस बदलाव की जानकारी साझा कर दी है

IND vs SL 1st ODI Venue Shifted to Visakhapatnam: भारत और श्रीलंका के बीच आगामी दिसंबर में होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज की शुरुआत से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सीरीज का पहला वनडे मुकाबला अब दिल्ली के बजाय विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। BCCI ने आधिकारिक तौर पर वेन्यू में हुए इस बदलाव की जानकारी साझा कर दी है।

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के विशेष अनुरोध के बाद बीसीसीआई ने इस मैच को री-शेड्यूल करने का फैसला लिया। यह मुकाबला अब अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 दिसंबर 2026 को विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए (ACA-VDCA) क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

डीडीसीए ने क्यों किया वेन्यू बदलने का अनुरोध?

दरअसल, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के एक अधिकारी के मुताबिक, इस बदलाव के पीछे मुख्य रूप से दो बड़े कारण हैं।

प्रदूषण और खराब मौसम: दिसंबर के महीने में दिल्ली में संभावित खराब मौसम, घने कोहरे (धुंध) और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए मैच कराने में परेशानी आ सकती थी।

स्टेडियम का रिनोवेशन कार्य: अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में इस समय नवीनीकरण (रिनोवेशन) का काम चल रहा है। मैदान पर आउटफील्ड को बालू रेत (सैंड-बेस्ड) पर तैयार किया जा रहा है, जिसे पूरा होने में अगले तीन महीने का समय लगेगा।

इन व्यावहारिक दिक्कतों को देखते हुए डीडीसीए ने बीसीसीआई से मैच को दिल्ली से बाहर शिफ्ट करने की गुजारिश की थी, जिसे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया।

दोपहर 2 बजे से शुरू होंगे वनडे मैच

श्रीलंका की टीम अपने इस भारत दौरे की शुरुआत 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में पहले वनडे के साथ करेगी। वनडे सीरीज के सभी मुकाबले दोपहर 2:00 बजे से खेले जाएंगे। पहला मैच विशाखापत्तनम में होने के बाद, दूसरा वनडे बेंगलुरु और तीसरा मुकाबला अहमदाबाद में आयोजित होगा।

22 दिसंबर से शुरू होगी टी20 सीरीज

आपको बता दें कि वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 दिसंबर को राजकोट में होगा। टी20 सीरीज के सभी मुकाबले शाम 7:00 बजे से शुरू होंगे।

अभिषेक को मारने के लिए किसके पास समय है, हमले के आरोपों पर दिलीप घोष का तंज, बोले- उनके साथ बहस कौन करेगा

तेल कंपनियों ने E20 ईंधन की गुणवत्ता मानकों की पुष्टि की, कर्नाटक सरकार के दावों को लेकर उठाए सवाल

अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर आधी रात को हंगामा, कालीघाट आवास के बाहर TMC-BJP समर्थकों में झड़प, कई घायल

Weather Update: दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें दिल्ली का मौसम

वोटर लिस्ट से कट गया नाम? दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में चुनाव आयोग ने दिया दोबारा जुड़वाने का मौका