IND vs SL: अरुण जेटली स्टेडियम से नहीं हटेगा मैच, BCCI सचिव का बड़ा बयान; लेकिन 'विलेन' बनेगी दिल्ली की हवा

IND vs SL Delhi ODI: भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर 2026 को दिल्ली में होने वाले पहले वनडे मैच को शिफ्ट करने की खबरों पर BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बड़ा स्पष्टीकरण दिया है।
India vs Sri Lanka Arun Jaitley Stadium
अरुण जेटली स्टेडियमसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारत बनाम श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को वनडे मैच खेला जाएगा

  • दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम खेला जाएगा

  • दो दिग्गज पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली इस मैच खेलेगें

India vs Sri Lanka Arun Jaitley Stadium: भारत बनाम श्रीलंका के बीच आगामी 13 दिसंबर 2026 को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना तय हुआ है। क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को लेकर बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि नीली जर्सी में भारत के दो दिग्गज पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को संभावित रूप से आखिरी बार दिल्ली के मैदान पर एक साथ खेलते देखने का यह सुनहरा मौका है।

हालांकि, पिछले कुछ दिनों से मीडिया में इस मैच को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शिफ्ट किए जाने की अफवाहें उड़ रही थीं, जिस पर अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

मैच शिफ्ट होने की खबरों पर क्या बोले BCCI सचिव?

दरअसल, ड्रेनेज सिस्टम की मरम्मत के नाम पर मैच को दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट किए जाने की खबरों का बीसीसीआई ने पूरी तरह से खंडन कर दिया है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि ऐसी खबरें जो बताती हैं कि दिल्ली में होने वाला इंडिया-श्रीलंका ODI मैच अहमदाबाद में शिफ्ट किया जा सकता है, सही नहीं हैं।

BCCI ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। हम मीडिया के साथियों से निवेदन करते हैं कि शेड्यूल के बारे में किसी भी अपडेट के लिए कृपया BCCI की ऑफिशियल बातचीत देखें। इसके अलावा, यह दोहराना जरूरी है कि बाइलेटरल मैच मुख्य रूप से एक स्टैंडर्ड पॉलिसी को फॉलो करके अलॉट किए जाते हैं।

India vs Sri Lanka Arun Jaitley Stadium
Under-19 Asia Cup 2026: 5 नवंबर से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला

BCCI के क्लीन चिट के बाद भी खतरा बरकरार

आपको बता दें कि भले ही बीसीसीआई ने प्रशासनिक तौर पर मैच को दिल्ली में ही कराने की मुहर लगा दी हो, लेकिन असल समस्या खुद दिल्ली की भौगोलिक स्थिति और मौसम है।

दिसंबर के मध्य में देश की राजधानी में भयंकर कोहरा और उससे भी ज्यादा खतरनाक स्मॉग व AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) पैर पसार लेता है। वर्तमान में (26 अक्टूबर 2026) दिल्ली गेट के पास AQI 160 के आसपास है, जिसे 'अनहेल्दी' माना जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक यह ग्राफ 300 से 400 के पार जा सकता है, जो बेहद खतरनाक श्रेणी में आता है।

India vs Sri Lanka Arun Jaitley Stadium
IND vs NZ 3rd T20: सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहां और कैसे देखें तीसरे टी-20 मैच का लाइव

8 घंटे मैदान पर बिताना बड़ी चुनौती, जानें

एक वनडे मैच में खिलाड़ियों को लगभग 8 घंटे तक मैदान पर कड़ा श्रम करना पड़ता है। इतने उच्च प्रदूषण स्तर में सांस लेना फेफड़ों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। साल 2017 में जब श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर आई थी, तब दिल्ली टेस्ट के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने प्रदूषण के कारण खेलने से मना कर दिया था।

बाद में खिलाड़ी मैदान पर मास्क लगाकर उतरे थे, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी किरकिरी हुई थी। बीसीसीआई इस बार ऐसी किसी भी स्थिति से बचना चाहेगा, जिसके चलते मैच को शिफ्ट करने पर दोबारा विचार किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो दिल्ली के रोहित-कोहली फैंस के हाथ सिर्फ निराशा लगेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com