शॉट लगाते भारतीय बल्लेबाज ध्रुव जुरेल सोर्स- BCCI
क्रिकेट

IND vs NZ: वेलिंगटन टेस्ट में ध्रुव जुरेल ने बल्ले से मचाया धमाल, जानें कैसा रहा है अब तक उनका टेस्ट करियर

Dhruv Jurel Fifty: वेलिंगटन टेस्ट में ध्रुव जुरेल ने बेहतरीन लय में बल्लेबाजी करते हुए 78 रनों की शानदार पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक रहा, जो टीम के लिए बेहद अहम साबित हुआ।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

न्यूजीलैंड के 368 रनों के जवाब में भारत ने 720/9 पर पारी घोषित कर 352 रनों की बढ़त ली।

बेसिन रिजर्व मैदान पर भारतीय शीर्ष और मध्यक्रम के बल्लेबाजों का दबदबा रहा।

ध्रुव जुरेल ने 78 रन बनाए, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका पहला और कुल तीसरा टेस्ट अर्धशतक है।

Dhruv Jurel Test Career Stats: वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा साफ देखने को मिला। न्यूजीलैंड के पहली पारी के 368 रन के जवाब में टीम इंडिया ने रनों का पहाड़ खड़ा करते हुए अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 720 रन बनाकर घोषित कर दी। इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 352 रन की मजबूत बढ़त मिल गई है।

शीर्ष और मध्यक्रम के शानदार प्रदर्शन के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने भी बहती गंगा में हाथ धोया और 78 रनों की शानदार पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का तीसरा और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला अर्धशतक है।

दबाव से दूर जुरेल की बेखौफ बल्लेबाजी

दरअसल, भारतीय टीम ने जब 554 रन के कुल स्कोर पर अपना पांचवां विकेट गंवाया, तब ध्रुव जुरेल क्रीज पर उतरे। टीम पहले ही मजबूत स्थिति में थी, जिसका जुरेल ने पूरा फायदा उठाया। उन्होंने शुरुआत से ही सकारात्मक रुख अपनाया और महज 61 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

आउट होने से पहले उन्होंने 79 गेंदों का सामना किया, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। अपनी इस 78 रन की पारी के दौरान जुरेल ने दो अहम साझेदारियां भी कीं। उन्होंने पहले शतकवीर ऋषभ पंत (128) के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 75 रन जोड़े और इसके बाद वाशिंगटन सुंदर (24) के साथ 54 रन की साझेदारी कर टीम को 700 के पार पहुंचाया।

ऐसा रहा है जुरेल का अब तक का टेस्ट सफर

साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज करने वाले ध्रुव जुरेल ने कम समय में ही खुद को साबित किया है। वेलिंगटन की इस पारी को मिलाकर उन्होंने अब तक 13 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 20 पारियों में जुरेल ने 42.88 की बेहतरीन औसत से 729 रन बना लिए हैं।

उनके नाम अब 1 शतक (इसमें 125 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है) और 3 अर्धशतक दर्ज हैं। अगर उनके सालाना प्रदर्शन पर नजर डालें, तो 2024 में खेले एक टेस्ट में उन्होंने 19 रन बनाए थे, जबकि 2025 में 5 टेस्ट की 9 पारियों में 32.12 की औसत से 257 रन जोड़े थे।

घरेलू और इंडिया-A की फॉर्म को आगे बढ़ाया

आपको बता दें कि जुरेल की इस पारी के पीछे उनकी हालिया शानदार फॉर्म का बड़ा हाथ है। इस टेस्ट सीरीज से ठीक पहले उन्होंने न्यूजीलैंड-A के खिलाफ हुए अनौपचारिक टेस्ट मैचों में 105 और 71 रन की पारियां खेलकर अपनी तैयारी पुख्ता कर ली थी।

हालांकि शुरुआती दो पारियों में वे 1 और 2 रन ही बना सके थे)। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली है। जुरेल अब तक 42 फर्स्ट क्लास मैचों की 62 पारियों में 55 से अधिक की औसत से 2,900 से ज्यादा रन बना चुके हैं, जिसमें 8 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं।

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम

क्रिकेट के मैदान से सियासत तक चहल की नई पारी! BJP में बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही आया पहला रिएक्शन

LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम

रेलवे का बड़ा फैसला! ग्रुप टिकट के नियम बदले, जानें अब एक साथ कितनी सीटें बुक होंगी?

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह