IND vs NZ 5th ODI Live Score: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, गेंदबाजी का लिया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

IND vs NZ 5th ODI Live Update: भारत बनाम न्यूजीलैंड की टीमें पांचवें और आखिरी वनडे के लिए माउंट मौनगानुई के बे-ओवल के मैदान पर आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
India vs New Zealand
भारत बनाम न्यूजीलैंड सोर्स- सोशल मीडिया

IND vs NZ 5th ODI Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जा रहा पांचवां वनडे मुकाबला 

India vs New Zealand Live Cricket Score: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी निर्णायक मुकाबला आज यानी रविवार, 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। यह वही मैदान है जहां सीरीज का चौथा मुकाबला खेला गया था और टीम इंडिया को उस मैच में 244 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।

ऐसे में अब श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया की नजरें उस मैच को भुलाकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। भारत फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे हैं। अगर भारतीय टीम आखिरी वनडे जीतती है तो वह सीरीज 3-1 से अपने नाम कर लेगी। वहीं आगर आज भी न्यूजीलैंड बाजी मारने में सफल रहती है तो सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हो जाएगी। बता दें, इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीसरा वनडे बारिश की भेंट चढ़ा था।

7 साल बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीतने का मौका

आपको बता दें कि भारत के पास 7 साल बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीतने का मौका है। टीम ने आखिरी बार 2019 में न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीती थी। तब टीम ने पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी। इसके बाद 2020 में 3-0 और 2022 में 1-0 से हार मिली। न्यूजीलैंड ने 2019 के बाद से अपने घर में कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं गंवाई है।

हेड टु हेड में भारत का पलड़ा भारी

दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 127 वनडे खेले गए हैं। इनमें भारत ने 65 और न्यूजीलैंड ने 53 मैच जीते हैं। एक मुकाबला टाई रहा, जबकि 8 मैचों का नतीजा नहीं निकला। पल-पल की अपडेट के लिए बने रहे नवभारत लाइव ब्लॉग के साथ....

IND vs NZ Live Score: देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और यश ठाकुर।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: विल यंग, ​​टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी और मैथ्यू फिशर।

IND vs NZ 5th ODI Live Update: यश ठाकुर टीम इंडिया की ओर से कर रहे डेब्यू

आपको बता दें कि आज के मुकाबले में तेज गेंदबाज यश ठाकुर टीम इंडिया की ओर से डेब्यू कर रहे हैं। न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 में जैकब डफी की वापसी हुई है।

IND vs NZ 5th ODI Live Update: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

भारत के खिलाफ पांचवें और आखिरी वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ऐसे में अब टीम इंडिया पहले बैटिंग करेगी।

संबंधित खबरें

No stories found.