न्यूजीलैंड के विकेटकीपर हुए इंजर्ड (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs NZ: ग्लेन फिलिप्स की गेंद से विकेटकीपर हो गए इंजर्ड, गंवाया गिल को आउट करने का मौका

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले जा रहे तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम 235 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम अपनी साख बचाने के लिए यह मैच जीतना काफी जरूरी है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले जा रहे तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम 235 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम अपनी साख बचाने के लिए यह मैच जीतना काफी जरूरी है। टीम इंडिया सीरीज पहले ही हार चुकी है। भारतीय टीम मैच जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपना पहला स्थान बरकरार रखने की कोशिश करेगी। भारतीय पारी के दौरान न्यूजीलैंड के विकेटकीपर टॉम ब्लंडल चोटिल हो गए।

भारत ने तीसरे टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 235 रनों पर समेट दिया। भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए। वहीं वाशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट अपने नाम किया। उसके अलावा आकाश दीप ने 1 विकेट चटकाए। पहली पारी में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा बड़ी पारी खेलने में फिर से नाकाम रहे। रोहित 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारत के लिए शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल अभी क्रीज पर मौजूद हैं।

न्यूजीलैंड के लिए 13 ओवर ग्लेन फिलिप्स लेकर आएं। इस ओवर की पहली ही गेंद उन्होंने अच्छा डाल दिया। जिसपर शुभमन गिल भी हैरान रह गए। गिल गेंद को फ्लिक करना चाहते थे लेकिन अंदरुनी किनारा लेकर गेंद विकेटकीपर टॉम ब्लंडल के पास चला गया। टॉम ब्लंडल को पता ही नहीं चला और गेंद सीधा आकर उनके हेलमेट में लगी। जिस कारण वो चोटिल हो गए।

हालांकि फिजियो ने आकर चेक किया और वो बिल्कुल ठीक है और अब विकेट के पीछे कीपिंग कर रहे हैं। ब्लंडल के साथ आज यह दूसरी बार हुआ है जब गेंद आकर उनके हेलमेट पर लगी हो। जब बल्लेबाज विकेट पर चढ़कर फ्लिक करने या स्वीप करने जा रहे हैं तब ब्लंडल ब्लाइंड हो जा रहे हैं। ऐसे में चोटिल होने की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन अभी ऐसा उनके साथ कुछ नहीं हुआ है।

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग