IND vs NZ Test Day 5 Live Score Updates: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेला जा रहा है। पांचवें दिन के पहले सेशन के अंत तक, न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र के विकेट गंवा दिए हैं। कॉनवे को वाशिंगटन सुंदर ने आउट किया, जबकि रचिन रवींद्र का विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने लिया। अगले दो सेशन टीम इंडिया के लिए बहुत अहम होंगे, क्योंकि वे इस मैच को एक पारी से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाना चाहेंगे।
वेलिंगटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट के पांचवें दिन का लाइव अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ...
टीम इंडिया ने 82वें ओवर में दूसरी नई गेंद ली है। अगले 10-12 ओवर बहुत अहम होंगे। भारत इस दौरान ज्यादा से ज्यादा विकेट लेने की कोशिश करेगा। टीम इंडिया जीत से अब 5 विकेट दूर है। न्यूजीलैंड 158 रन पीछे।
पहले टेस्ट के 5वें दिन भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने अब तक 188 रन बना लिए है। न्यूजीलैंड की टीम भारत से अभी सिर्फ 164 रन पीछे है। मैदान में डेरिस मिचेल और ग्लेन फिलिप्स मौजूद है। मिचेल ने 71 गेंदों में 24 रन बनाए है, जिसमें 2 चौके शामिल है। वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 15 गेंदों में 1 रन बनाए है। न्यूजीलैंड का स्कोर - 188/5।
वेलिंगटन में पहले टेस्ट के पांचवे दिन टॉम ब्लंडल 54 गेंदों में 1 चौके की मदद से 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंशुल कंबोज की गेंद पर ब्लंडल ऋषभ पंत ने कैच पकड़ा। इस विकेट के लिए रिव्यू लिया गया। हेनरी ने तुरंत अपील की, जबकि ब्लंडल ने नहीं की, लेकिन SONIC में स्पाइक दिखा।
पांचवें दिन के पहले सेशन के अंत तक, न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र के विकेट गंवा दिए हैं। भारत के लिए विकेट नंबर 4 पर उप-कप्तान केएल राहुल के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा ने रचिन रवींद्र का जोरदार कैच लपका। प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिया, जिससे न्यूजीलैंड लंच तक 157/4 पर पहुंच गया।