रविंद्र जडेजा के साथ विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs NZ: न्यूजीलैंड को जल्दी समेटने के बाद जडेजा ने कहा- विकेट धीमी है, मैच जीतने के लिए करनी होगी अच्छी बल्लेबाजी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 235 रनों पर ऑल आउट कर दिया।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 235 रनों पर ऑल आउट कर दिया। भारत के तरफ से 5 विकेट लेने वाले रविंद्र जडेजा ने कहा कि धीमी गति वाली पिच पर उमस भरे हालात में गेंदबाजी करना काफी कठिन काम है।

उन्होंने कहा कि वो पांच विकेट लेकर खुश हैं। वानखेड़े के विकेट को लेकर कहा कि विकेट तोड़ी धीमी है और उमस भरे हालात में गेंदबाजी करना बहुत मुश्किल काम है। जडेजा ने 14वीं बार पांच विकेट हॉल अपने नाम किया। जडेजा का पिच का आकलन इस बात का भी संकेत था कि संभवतः रविचंद्रन अश्विन की गेंद की गति थोड़ी धीमी हो गई क्योंकि पिच से मदद लेने के लिए उन्हें अपने कंधों का अधिक इस्तेमाल करना था।

जडेजा ने ‘जियो सिनेमा' से कहा, ‘‘मुझे लगा कि आपको (गति के मामले में) मिली जुली गेंदबाजी करने की आवश्यकता है। विकेट में उछाल है लेकिन गेंद ऊपर नहीं उठ रही है। जब तक आप बहुत अधिक कंधों का इस्तेमाल नहीं करते, तब तक यह मुश्किल है।'' उन्होंने कहा कि यह गर्मी में गेंदबाजी करना आसान नहीं होता है। यह एक विशेष प्रयास था। वाशिंगटन सुंदर ने भी अच्छी गेंदबाजी की और अपनी भूमिका निभाई। अब हमारे बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा ताकि हमलोग मैच जीत सके।

उनसे पूछा गया कि आपने जहीर खान और इशांत शर्मा को विकेटों के मामले में पीछे छोड़ दिया है। इसकी जानकारी आपको है। इस पर जडेजा ने कहा कि वह आंकड़े तब ही देखते हैं जब कोई सीरीज नहीं चल रही होती है और जब वह घर पर होते हैं। दिन के अंतिम आधे घंटें में तीन विकेट खोने के बाद कहा कि अगला दिन हमारा पहला लक्ष्य अच्छी बल्लेबाजी करने का होगा, जिससे टीम को बड़ी बढ़त मिल सके।

दलित बच्चों से टॉयलेट साफ करवाते हैं...BJP-RSS पर भड़के राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के लिए मांगा इंसाफ

PM मोदी उज्बेकिस्तान के दौरे पर रवाना, मध्य एशिया में अपनी तकत बढ़ाएगा भारत, SCO समिट में भी होंगे शामिल

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने 3 वरिष्ठ नेताओं को क्यों लगाई फटकार? शोक समारोह में जाने से जुड़ा है मामला

नेपाल के लिए भारत सरकार और विपक्ष एक, मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी-शाह को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने की अपील

National Sports Day पर मेजर ध्यानचंद को नमन, PM मोदी वीडियो शेयर कर बोले- उनकी प्रतिभा पीढ़ियों को...