National Sports Day पर मेजर ध्यानचंद को नमन, PM मोदी वीडियो शेयर कर बोले- उनकी प्रतिभा पीढ़ियों को...

National Sports Day 2026: राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी और उपराष्ट्रपति ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी। पीएम ने वीडियो शेयर कर उनके योगदान को नमन किया।
Tribute to Major Dhyan Chand on National Sports Day; PM Modi says his talent inspires generations.
राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Indian Ministers Pays Major Dhyan Chand Tribute: हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आज पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर कर राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी। उन्होंने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा और खेल के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को लगातार प्रेरित करता रहेगा। पीएम मोदी ने खेल प्रेमियों की मेहनत, जुनून और मजबूत इरादे की भी सराहना की।

क्या बोले उपराष्ट्रपति?

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भी राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मेजर ध्यानचंद की विरासत को याद करते हुए कहा कि ये दिन पक्के इरादे, अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन की भावना का जश्न मनाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि भारत का तेजी से बढ़ता खेल तंत्र देश में हर स्तर पर प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दिखाता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी दुनिया के बड़े मंचों पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं और युवा खिलाड़ियों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से फिटनेस को बढ़ावा देने और खेलों में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेने की अपील भी की।

क्या बोले खेल मंत्री?

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती के मौके पर पूरे देश में फिट इंडिया अभियान को आगे बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत युवाओं और लोगों को कम से कम एक घंटे खेल के मैदान में समय बिताने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मांडविया ने कहा कि देश के लाखों युवा अपने आसपास के मैदानों में पहुंचकर खेल और फिटनेस से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए युवाओं और समाज का फिट रहना बेहद जरूरी है।

Tribute to Major Dhyan Chand on National Sports Day; PM Modi says his talent inspires generations.
National Sports Day 2026: फिट दीघा, हिट दीघा से गूंजा पटना, राष्ट्रीय खेल दिवस पर युवाओं ने लगाई दौड़

'एक घंटा खेल के मैदान में'

मांडविया ने लोगों से हर सप्ताह कम से कम एक घंटा मैदान में बिताने और खुद को फिट रखने की कोशिश करने की अपील की। राष्ट्रीय खेल दिवस का ये अवसर मेजर ध्यानचंद के शानदार खेल करियर को याद करने के साथ-साथ देश के युवाओं को खेल, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का संदेश भी दे रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com