भारत बनाम इंग्लैंड लीड्स टेस्ट (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs ENG: टीम इंडिया की ये तीन गलतियां लीड्स टेस्ट में बनेंगी हार का कारण! उजागर हुई बड़ी कमजोरी

पहली पारी में इंग्लैंड ने भारत के सामने 465 रन बनाए। यदि शुभमन एंड कंपनी से ये तीन गलतियां नहीं होती तो इंग्लिश टीम को 465 से कम स्कोर पर रोका जा सकता था।

संजय सिंह बिष्ट

लीड्स टेस्ट के दौरान यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में शानदार शतक लगाया था। एक हिसाब से वो पहले दिन टीम इंडिया के हीरो बनकर उबरे थे, लेकिन टीम इंडिया का ये ही हीरो तीसरे दिन सबसे बड़ा विलेन साबित हुआ। यशस्वी ने इस दौरान एक ही गलती को तीन बार दोहराया। उनकी तीन गलतियां टीम इंडिया को भारी भी पड़ सकती हैं।

यशस्वी जायसवाल की इन्हीं गलतियों के कारण टीम इंडिया पहली पारी में इंग्लैंड से ज्यादा बढ़त नहीं ले पाई। यशस्वी के अलावा भी कुछ खिलाड़ियों ने मैच के दौरान बड़ी गलतियां की हैं। जिसका इंग्लैंड के बल्लेबाजों को भरपूर फायदा मिला। कुल मिलाकर इंग्लैंड के सामने टीम इंडिया की बड़ी कमजोरी उजागर हो गई।

यशस्वी की तीन बड़ी गलतियां

यशस्वी जायसवाल की इन तीन गलतियों ने उनके शतक पर भी पानी फेर दिया है। उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में एक नहीं, बल्कि तीन अहम कैच गवाएं। उन्होंने ये तीनों कैच बुमराह की गेंद पर छोड़े। जायसवाल ने पहला कैच बेन डकेट का छोड़ा। वो उस वक्त 15 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके बाद बेन डेकेट ने 60 रन बनाए। यशस्वी ने दूसरा कैच शतकवीर ओली पोप का छोड़ा। उस वक्त पोप 60 रन बन बल्लेबाजी कर रहे थे। वहीं, 16 रन के स्कोर पर तीसरा कैच हैरी ब्रूक का छोड़ा। इसके बाद हैरी ब्रुक ने 99 रन बनाए।

कमजोरी हुई उजागर

पहले टेस्ट के दौरान टीम इंडिया ने बल्ले और गेंद दोनों से ठीकठाक प्रदर्शन किया। वहीं, फिल्डिंग में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजन रहा है। इस दौरान टीम इंडिया ने कैच छोड़ने के साथ-साथ कई बार मिसफील्ड भी किया है। क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में फील्डिंग बेहद महत्वपूर्ण होती है। सबसे ज्यादा महत्व कैच का होता है। अक्सर देखा गया है कि कैच का जीवनदान मिलने के बाद बल्लेबाज बड़ी पारी खेल जाया करते हैं।

वहीं, भारतीय टीम की खराब फील्डिंग सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आई है। यदि भारतीय टीम को इंग्लैंड को उसी की धरती पर हराना है, तो जल्द ही अच्छे स्तर की फील्डिंग करनी होगी।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला