हार्दिक पांड्या और रियान पराग (फोटो- बीसीसीआई) 
क्रिकेट

बांग्लादेशी बॉलर्स पर कहर बनकर टूटे भारतीय बल्लेबाज, एक पारी में बनाया छक्कों का कीर्तिमान

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारतीय बल्लेबाज में अपने प्रदर्शन से सभी को हिला कर रख दिया। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए अपनी पावर-हिटिंग का शानदार प्रदर्शन किया।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारतीय बल्लेबाज में अपने प्रदर्शन से सभी को हिला कर रख दिया। इस मैच में भारतीय टीम ने 22 छक्का लगाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया। इस मैच में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए अपनी पावर-हिटिंग का शानदार प्रदर्शन किया।

सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड नेपाल के नाम है, जिसने मंगोलिया के खिलाफ 26 छक्के लगाए थे। वहीं टेस्ट नेशन की बात करें तो इससे पहले, T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के पास था। दोनों ने 22-22 छक्के लगाए थे। लेकिन आज भारतीय बल्लेबाजों ने इस उपलब्धि को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने भी इस मैच में 22 छक्के लगाए हैं और वो इस सूची में इन टीमों के साथ शामिल हो गए हैं।

एक मैच में प्रति ओवर 10 रन से ज्यादा बनाने का रिकॉर्ड भी भारत के नाम

टी20 इंटरनेशनल मैचों के इतिहास में पारी के दौरान सर्वाधिक 10 रन प्रति ओवर बनाने का रिकॉर्ड भी भारतीय टीम ने अपने नाम किया। भारतीय टीम ने 18 ओवर में 10 से ज्यादा रन बटोरे हैं। बाकी के 2 ओवर में 10 से कम रन आया है। बांग्लादेश के गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई। बांग्लादेश का केवल एक ही गेंदबाज था जिसने दो ओवर में 10 रन से कम दिए। बांग्लादेश के मेहंदी हसन ने 7वें में 7 रन और 9वें ओवर में 9 खर्च किए।

यह भी पढ़ें:

भारत ने बनाए 297 रन

भारत का टी20 क्रिकेट में यह सबसे बड़ा टोटल है। वहीं, ओवरऑल दूसरा बड़ा स्कोर है। संजू सैमसन ने 111 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 8 छक्के लगे। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 75 रनों की पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 173 रनों की साझेदारी की।

हार्दिक पांड्या (18 गेंदों में 47, चार चौके, चार सिक्स) और रियान पराग (13 गेंदों में 34, एक चौका, चार सिक्स) ने भी गर्दा काटा। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 26 गेंदों में 70 रन जोड़े। नीतीश कुमार रेड्डी का खाता नहीं खुला। रिंकू सिंह 8 और वॉशिंगटन सुंदर 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल