भारत ए की टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND A vs OMAN: बदोनी और वर्मा ने लगाया जीत का 'तिलक', हैट्रिक जीत के साथ टॉप पर भारत ए

इमर्जिंग एशिया कप 2024 टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने लगातार तीसरी जीत हासिल करके ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई है। भारत ए की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : इमर्जिंग एशिया कप 2024 टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने लगातार तीसरी जीत हासिल करके ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई है। भारत ए ने ओमान को 6 विकेट से हराकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया। इस मुकाबले से पहले ही भारत ए की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई थी। वहीं भारत के साथ पाकिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

ओमान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान की टीम ने 5 विकेट खोकर 140 रन बनाए। जिसमें मोहम्मद नदीम ने 41 रनों की पारी खेली। इसके अलावा हामाद मिर्जा ने 28, वसिम अली ने 24, जतिंदर सिंह ने 17 और आमिर कलीम ने 13 रन बनाए। भारत ए के लिए गेंदबाजी करते हुए सभी गेंदबाजों ने एक-एक विकेट चटकाए। आकिब खान ने 1, रसिख सलाम ने 1, रमनदीप सिंह ने 1, निशांत सिंधु ने 1 और साई किशोर ने 1 विकेट लिए।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ए की टीम ने 15.2 ओवर में मुकाबले को जीत लिया। भारत के लिए इस मैच में आयुष बदोनी ने 27 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली। इस दौरान बदोनी ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। उसके अलावा तिलक वर्मा ने 36 और अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर धुंआधार पारी खेलते हुए 15 गेंदों में 34 रन बनाए। जिसमें 5 चौका और 1 छक्का शामिल है। अंत में आकर रमनदीप ने नाबाद 13 रनों की पारी खेली। ओमान के लिए आमिर कलीम ने 1, सुफियान ने 1, करण ने 1  और जय एक विकेट में कामयाब रहे।

सेमीफाइनल में किससे होगी भिड़ंत

सेमीफाइनल में भारत ए का मुकाबला अफगानिस्तान ए से होगा। वहीं पाकिस्तान ए का मुकाबला श्रीलंका ए से होगा। दोनों मैचों में विजयी टीमें फाइनल में जाएगी।

इसके साथ ही तिलक वर्मा ने एक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। तिलक वर्मा ने भारत ए के लिए सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड बनाया है। उससे पहले यह रिकॉर्ड पुजारा के पास था। पुजारा ने भारत ए के दो टी20 मैचों में कप्तानी की थी। वहीं तिलक वर्मा ने अबतक 3 मैचों में कप्तानी की है।

तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें